Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: नगरपालिका: नलकूप की बोरिंग ध्वस्त, कई इलाकों में पेयजल की किल्लत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jul 18, 2025
Post views : 163

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान ✍️

उन्नाव। नगर पालिका क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल का संकट गहरा गया जिसके लिए हाहाकार मच गया है। दो दिन से शहर के कई मोहल्लों में पेयजलापूर्ति ठप है। पेयजलापूर्ति ठप होने के कारण समेत मोहल्लेवासियों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गर्मी में लोगों के सामने विकट समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। जल्द से जल्द पेयजलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की मांग की। पालिका क्षेत्र के घनी आबादी वाले मोहल्ले गद्दियाना, ऊंटसार, पाहली खेड़ा, चौधराना, किला, शेखवाड़ा, बुधवारी, कछियाना में पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे। नलकूप की बोरिंग ध्वस्त होने के कारण मोहल्ले में पेयजलापूर्ति दो दिन से पूरी तरह से ठप हो गई। पेयजलापूर्ति ठप होने के कारण लोगों में हाहाकार मच गया। स्थानीय क्षेत्र के निवासी गोपाल, राजेश, मुहम्मद इम्तियाज, राशिद, ज़हीर आदि ने बताया नगर पालिका का नलकूप आए दिन तकनीकी खराबी के कारण फेल हो जाता है। एक-दो माह के अंतराल पर नलकूप में हमेशा ही खराबी उत्पन्न हो जाती है। इसके कारण पेयजलापूर्ति को लेकर काफी विकट संकट उत्पन्न हो जाता है। बता दें कि तीन नम्बर नलकूप की बोरिंग लगभग एक माह से फेल हो चुकी है जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जलकल विभाग ने दो नम्बर नलकूप से उक्त क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। लेकिन शुक्रवार को नलकूप की बोरिंग पूरी तरह से फेल हो गई, इसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की तो तकनीशियन की टीम आई, लेकिन नलकूप से पेयजलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि इस समय एक तरफ अघोषित बिजली कटौती हो रही है, तो दूसरी तरफ पेयजल का संकट उत्पन्न हो गई है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों समेत विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अबतक पेयजलापूर्ति बहाल नहीं हो सका है।

बोले लोग

सभासद मेराजउद्दीन ने कहा कि तकनीशियन और जेई की टीम की लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। अगर तकनीशियन की टीम लगातार मानिटरिंग करती तो पहले से ही सतर्क होकर नए बोरिंग का विकल्प शुरू कर दिया जाता है, लेकिन तकनीशियन टीम की लापरवाही के कारण आज नलकूप की बोरिंग में आए दिन समस्या आ रही है। वही, सभासद सतीश यादव ने बताया कि पेयजलापूर्ति को लेकर वार्ड में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजलापूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने की जरूरत है, क्योंकि वार्ड में पेयजल के बिना काफी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ।

जिम्मेदारों की बात

नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा का कहना है कि मामला हमारी जानकारी में है। पेयजलापूर्ति के वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं। पेयजलापूर्ति के स्थायी इंतजाम भी जल्द से जल्द करने में तकनीशियन की टीम जुटी हुई है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि पेयजल समस्या का समाधान त्वरित गति से कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इधर, जलकल जेई अखिलेश यादव ने बताया कि पांच नम्बर नलकूप सुचारु रुप से चालू है। उन्होनें बताया कि 3 नम्बर नलकूप फेल हो गई थी जिसको जल्द रिबोर कराया जाएगा। 2 नम्बर में नलकूप थोड़ी बहुत दिक्कत है। टेस्टिंग कराई जा रही है। जल्द ही सप्लाई शुरु हो जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन