Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, संस्कारों की नींव हैं गुरु

हरदोई पुल पर युवक की कटी गर्दन, आईसीयू में भर्ती

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मातम में बदलीं खुशियां, अपनी 25वीं सालगिरह पर डांस के दौरान गिरा व्यापारी, हार्टअटैक से मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Apr 3, 2025
Post views : 130

मातम में बदलीं खुशियां, अपनी 25वीं सालगिरह पर डांस के दौरान गिरा व्यापारी, हार्टअटैक से मौत!

    उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल बरेली जिले में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है जहां शादी की सालगिरह का जश्न अचानक मातम में बदल गया बुधवार को 25वीं वर्षगांठ के मौके पर स्टेज पर डांस करते वक्त व्यापारी की मौत हो गई आनन-फानन में व्यापारी के घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हार्टअटैक बताते हुए मृत घोषित कर दिया व्यापारी की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया, बरेली के प्रेमनगर थाना में रहने वाले फुटवियर व्यापारी वसीम और उनकी पत्नी फराह की 2 अप्रैल को शादी की 25वीं वर्षगांठ थी. कार्यक्रम को बड़े ही धूमधाम से मनाने के लिए शहर के एक पार्टी हॉल को बुक किया गया था, जहां लगभग वसीम (50) अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे थे. वसीम अपनी पत्नी और परिवार के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे कि अचानक गिर गए. तबियत बिगड़ती देख परिजन उन्हें उठाकर पास के अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, पिता ने बताया कि वसीम ने अपनी और परिवार की खुशियों की खातिर अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ को बड़े ही धूमधाम से मनाने का प्लान किया था और उसके साथ पूरा परिवार और रिश्तेदार मिलकर एंजॉय कर रहे थे, तभी अचानक स्टेज पर अचानक वह गिर गया और उसकी मौत हो गई. डॉक्टर ने हार्टअटैक से मौत बताई है व्यापारी की मौत का CCTV सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई व्यापारी वसीम की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन