Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कोस्ट गार्ड में पायलट यूपी के सुधीर यादव शहीद, 10 महीने पहले हुई थी शादी, जज है पत्नी!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jan 6, 2025
Post views : 198

कोस्ट गार्ड में पायलट यूपी के सुधीर यादव शहीद, 10 महीने पहले हुई थी शादी, जज है पत्नी!

उत्तर प्रदेश कानपुर : दरअसल गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उत्तर प्रदेश का लाल होनहार पायलट शहीद हो गया पायलट की 10 महीने पहले ही शादी हुई थी उनकी पत्नी जज हैं वह साल 2015 में पायलट बने थे हादसे की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है आज शाम तक डेड बाॅडी कानपुर पहुंचने की संभावना है मूल रूप से शिवली के हरकिशनपुर निवासी नवाब सिंह यादव आर्मी से रिटायर होने के बाद हमीरपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं उनका एक बेटा सुधीर यादव भारतीय तटरक्षक बल के एडवांस्ड लाइट हेलीकाप्टर(ALH) में पायलट था नवाब सिंह के परिवार में पत्नी राजमणि यादव और दूसरे बेटा धर्मेंद्र सिंह एयरफोर्स में तैनात है इंडियन कोस्ट गार्ड में सर्विस कर रहे सुधीर की तैनाती इन दिनों पोरबंदर में थी कुछ महीने पहले ही उनकी शादी आवृत्ति यादव से हुई थी आवृत्ति पटना में ज्यूडिशियल जज हैं परिजनों ने बताया आवृत्ति अपने पति सुधीर के पास से शनिवार को ही देर शाम पटना लौटी थीं सुधीर कोस्ट गार्ड की नौकरी कर रहे थे परिजनों ने बताया रविवार की दोपहर 2 बजे के आसपास वे घरेलू काम कर रहे थे कुछ लोग घर के बाहर भी बैठे हुए थे इसी दौैरान जानकारी मिली कि सुधीर की हालत गंभीर है धर्मेंद्र को बताया गया कि हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वालों में उनका भाई सुधीर भी शामिल है धर्मेंद्र ने बताया इस समय उनकी तैनाती असम में है माता-पिता की भी पोरबंदर की एयर टिकट कराने की तैयारी थी, लेकिन ये बताया गया कि डेडबॉडी पोरबंदर से सुबह दिल्ली के लिए भेजी जाएगी उसके बाद दिल्ली से कानपुर एयरपोर्ट आएगी इस वजह से टिकट नहीं कराया हेलीकॉप्टर हादसे के बाद परिजनों पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो रिश्तेदारों भी श्याम नगर स्थित घर पर एकत्र होने लगे परिजनों ने बताया सोमवार शाम चार बजे तक पार्थिव शरीर घर पहुंचेगा रविवार की शाम को ही सेना के अधिकारी भी श्याम नगर स्थित सुधीर के घर पहुंचे उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट पर रविवार की दोपहर तटरक्षक बल हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था हेलीकॉप्टर एएलएच ध्रुव रुटीन उड़ान पर था इस दौरान अचानक क्रैश हो गया हादसे में तीन जवानों की मौत हुई थी क्रू के सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए थे उन्हें अस्पताल ले जाया गया था वहां सभी की मौत हो गई!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन