Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: दलित युवक की हत्या, 2 सगे भाई समेत 8 गिरफ्तार, हत्या के बाद जला दिया था शव!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Apr 15, 2025
Post views : 82

दलित युवक की हत्या, 2 सगे भाई समेत 8 गिरफ्तार, हत्या के बाद जला दिया था शव!

  उत्तर प्रदेश प्रयागराज : दरअसल प्रयागराज के करछना थानाक्षेत्र के इसौटा लोहंगपुर गांव में 12 अप्रैल दिन शनिवार को मजदूरी करने गए देवी शंकर (35) की हत्या कर दी गई थी, हत्या के बाद आरोपियों ने उसका शव जला दिया था, पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा कर दिया गिरफ्तार आरोपियों संजय सिंह उर्फ सोनू व अजय सिंह (भाई), मोहित सिंह, मनोज सिंह, अवधेश सिंह उर्फ डीएम, दिलीप सिंह उर्फ छुट्टन, विमलेश गुप्ता उर्फ बाबा डॉन और शेखर सिंह ने पुलिस को जो कहानी बताई वह हैरान करने वाली थी. पुलिस के अनुसार देवी शंकर की हत्या लव ट्रायएंगल में की गई थी, आपको बता दें एक युवती को देवी शंकर पसंद करता था वह उससे फोन पर बात करता था. उसी युवती को अवधेश भी पसंद करता था. जब अवधेश को देवी शंकर के बारे में पता चला तो उसका उससे विवाद हो गया विवाद काफी समय से चल रहा था आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात देवी शंकर को बहाने से एक जगह पर बुलाया गया था, वहां पर सभी ने बैठकर शराब पी. इसी दौरान देवी शंकर के मोबाइल पर युवती की कॉल आ गई फोन पर युवती से बात करने को लेकर देवीशंकर और अवधेश सिंह में विवाद हो गया इसी बात से गुस्साए अवधेश सिंह और अन्य साथियों ने देवी शंकर का गला दबाया और फिर सरपत से शव जलाकर मौके से फरार हो गए. मामले में पुलिस 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. अभी एक आरोपी विनय सिंह पुलिस की पकड़ से दूर है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है उधर, दलियत युवक की हत्या के बाद सियासत गर्मा गई है. सपा, कांग्रेस और बसपा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. डीसीपी, यमुनानगर विवेक चंद्र ने बताया कि युवती से बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था. इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया. मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एक फरार आरोपी विनय सिंह की तलाश की जा रही है पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा, इसौटा लोहंगपुर गांव में अनुसूचित जाति के युवक देवी शंकर की हत्या में आरोपियों की गिरफ्तारी और परिजनों के चक्काजाम के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर बुलडोजर कार्रवाई की. इसका छिटपुट विरोध भी हुआ पर भारी संख्या में पुलिसफोर्स मौजूद रही.   SDM करछना, तपन मिश्रा ने बताया कि देवी शंकर के परिवार को चार बिस्वा आवासीय पट्टा आवंटित किया गया है. जल्द ही इसका सर्टिफिकेट भी दे दिया जाएगा. इस जमीन पर एक सप्ताह के भीतर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर भी आवंटित कर दिया जाएगा प्रशासन परिवार की मदद का हर संभव प्रयास कर रहा है,  SDM ने बताया कि कृषि भूमि के लिए जमीन की तलाश की जा रही है. एक सप्ताह में परिवार को कृषि भूमि का पट्टा भी दिया जाएगा, देवी शंकर के माता-पिता के लिए वृद्धा पेंशन की प्रक्रिया पूरी कराई गई है, बच्चों की पढ़ाई के लिए बाल सेवा योजना के तहत इंतजाम किया जाएगा. पारिवारिक सहायता योजना के लिए परिवार का विवरण शासन को भेजा गया है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. गुंडाराज कायम है कहा कि वाराणसी में एक युवती से 23 लोगों ने दुष्कर्म किया, प्रयागराज में दलित युवक को जिंदा जला दिया गया प्रदेश में लगातार क्राइम बढ़ रहा है, लोग BJP से परेशान हो गए हैं उधर, इलाहाबाद के सांसद उज्जवल रमण सिंह भी परिजनों से मिलने पहुंचे, उन्होंने हत्याकांड की भर्त्सना की. कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है, कहा कि प्रदेश सरकार आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाए, ताकि दोबारा इस तरह की हरकत ना हो पाए, समाज में एक कड़ा संदेश जाए करछना से बीजेपी विधायक पीयूष रंजन निषाद ने आरोपियों के समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता होने का दावा किया उनका कहना है कि सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों में सपा नेताओं के साथ आरोपियों की तस्वीरें देखी जा सकती हैं   पूरा क्षेत्र जानता है कि आरोपी सपा से जुड़े हैं और उन्हें किसका संरक्षण है. दलित युवक की हत्या के दिन तक आरोपियों के घर सपा का झंडा बैनर लगा था बीजेपी विधायक ने बताया कि दलित युवक के परिवार को सरकार की तरफ से जमीन का पट्टा देने के साथ कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है,  समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर लिखा कि प्रयागराज में एक प्रभुत्ववादी द्वारा दलित समाज के युवक को जिंदा जलाकर मारने का जो जघन्य अपराध हुआ है, उसने साबित कर दिया है कि सत्ता का अपने लोगों को दिया अवांछित प्रश्रय और अहंकार अब सरेआम हत्याएं तक करवा रहा है बाबा साहेब की जयंती के पहले ऐसी घटना को अंजाम देकर कुछ शक्तिशाली लोग अपनी ताकत का जो संदेश समाज को देना चाहते हैं, वो लोग एक बीमार सोच से ग्रसित नकारात्मक और अत्याचारी लोग हैं, देखते हैं इन दबंग आपराधिक तत्वों के घर पर बुलडोजर भेजने का नैतिक बल और ऊर्जा किसी में शेष बची है या फिर वो अपराधियों के सामने सरेंडर करके, ठंडे पड़ गए हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन