Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ईदगाह जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग, ताजिया व अलम इंतजामिया कमेटी ने सौंपा ज्ञापन!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Mar 11, 2025
Post views : 229

ईदगाह जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग, ताजिया व अलम इंतजामिया कमेटी ने सौंपा ज्ञापन!

  UP फतेहपुर: आगामी 31 मार्च को संभावित ईद-उल-फितर के मद्देनजर ताजिया व अलम इंतजामिया कमेटी फतेहपुर ने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ईदगाह जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति का हवाला देते हुए इसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की गई।  

ईदगाह जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब!

    कमेटी ने बताया कि सीएमओ ऑफिस, तुराब अली का पुरवा से लेकर ईदगाह तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। हर साल बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पारंपरिक रूप से ईदगाह में नमाज अदा करने जाते हैं। ऐसे में खराब सड़क के कारण नमाजियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।  

नगर पालिका से जल्द मरम्मत की अपील!

    कमेटी ने नगर पालिका प्रशासन से अनुरोध किया है कि ईद-उल-फितर से पहले इस सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। कमेटी ने नगर पालिका चेयरमैन से शीघ्र हस्तक्षेप कर सड़क को सुचारु रूप से ठीक कराने की मांग की।  

प्रशासन का क्या है कहना?

    इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि समस्या पर जल्द कार्रवाई की जाएगी और त्योहार से पहले सड़क को ठीक करने की पूरी कोशिश की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन