Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

कथा में भीड़ का फायदा उठाकर कानपुर की महिला को बनाया निशाना

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में 49 आरोपियों को किया गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Apr 21, 2025
Post views : 195

फतेहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में 49 आरोपियों को किया गिरफ्तार!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस ने जिले भर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 24 घंटे के भीतर 49 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 49 अभियुक्तों में से 13 वांछित और 36 वारंटी हैं। जिले के सभी थानों पर विशेष टीमों का गठन कर यह अभियान चलाया गया, जिसमें गैंगस्टर, जिलाबदर और इनामी अपराधियों की तलाश की गई। फतेहपुर पुलिस का यह अभियान अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के उद्देश्य से लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन