Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बड़े बेटे के इलाज के लिए पिता ने बेची जमीन तो गुस्साए छोटे बेटे ने फावड़ेकाटकर उतार दिया मौत के घाट!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Aug 16, 2025
Post views : 200

बड़े बेटे के इलाज के लिए पिता ने बेची जमीन तो गुस्साए छोटे बेटे ने फावड़ेकाटकर उतार दिया मौत के घाट!

    उत्तर प्रदेश गोरखपुर : दरअसल जनपद में शुक्रवार की रात पिता-पुत्र में जमीन को लेकर विवाद हो गया, बड़े बेटे के इलाज में धन खर्च करने वाले पिता से छोटे बेटे ने संपत्ति बंटवारे की पहले लड़ाई की इसके बाद पिता के ऊपर फावड़े से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि, वारदात एम्स थाना क्षेत्र के रजही रामसरिया गांव में करीब 12 बजे की है, हत्यारोपी पुत्र राधेश्याम गुस्से में आकर अपने पिता भागवत मिश्रा (65) के गर्दन पर फावड़ा से हमला कर उनकी जान ले ली, सूचना मिलते ही एम्स थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है पिता भागवत मिश्रा अपने बड़े बेटे के इलाज के लिए जमीन बेचने को मजबूर हुए थे लेकिन पुणे में काम करने वाला उनका यह आरोपी बेटा जब 10 दिन पहले घर लौटा था, तभी से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद कर रहा था और पिता को हत्या तक की धमकी दे रहा था,   भागवत मिश्रा के 4 बेटे हैं, बड़े बेटे का नाम कृष्णा जीवन उर्फ गुड्डू मिश्रा है, तो दूसरे नंबर पर संजीव मिश्रा और तीसरे नंबर पर राधेश्याम का नाम आता है जो कि आरोपी है, उनके चौथे बेटे का नाम कन्हैया है. भागवत मिश्रा की पत्नी श्रीमती देवी की दो साल पहले बीमारी के वजह से मौत हो चुकी. जिस लड़के के इलाज पर भागवत मिश्रा ने धन खर्च किया था उसका करीब 7 माह पहले सड़क हादसे में एक्सीडेंट हो गया था और उसके सिर में चोट आई थी. कूल्हा भी टूट गया था, जो अब ठीक है,   इस घटना के संबंध में बड़े बेटे कृष्ण जीवन की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति के इलाज में उनके ससुर ने करीब ढाई डिसमिल जमीन बेच दी थी. इसके लिए कल उन्हें 7 लाख 32000 भी मिले थे. कुल 60 डिसमिल जमीन उनके परिवार में थी. उनके जिस देवर राधेश्याम ने ससुर की हत्या की है, उसकी पत्नी की बीमारी से मौत हो चुकी थी. उसके कोई बच्चे भी नहीं थे और वह पुणे में रहकर काम करता था,   शुक्रवार की रात वह अपने पिता से पैसे की मांग को लेकर लड़-झगड़ रहा था और बदले में जमीन के हिस्से की भी मांग कर रहा था, पिता जमीन बेचने से मना कर रहे थे, सभी लोग जब खाना खाकर सोने चले गए, तो राधेश्याम अचानक से आया और पिता के सिर पर फावड़े से प्रहार कर सिर को अलग कर दिया. आवाज होने पर परिवार के लोग उठे तो यह घटना देखकर सभी चीखने और चिल्लाने लगे,।इसके बाद घर वालों ने ही पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर एम्स थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची.सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि संपत्ति के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की है, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है कार्रवाई की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन