Thu 22 Jan 2026

ब्रेकिंग

पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

36 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराया

पीड़ित भाई ने लगाई हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की गुहार

उठाते हुए प्रधान पर दर्ज कराया मुकदमा,सचिव को किया सस्पेंड

मामले में कई हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: जीएनआरएफ फाउंडेशन की पहल, टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Sep 3, 2025
Post views : 39

जामा मस्जिद में हुआ कार्यक्रम, सिटी मजिस्ट्रेट व एसीएमओ रहे

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई में अब सिर्फ दवा ही नहीं, बल्कि पौष्टिक आहार भी एक महत्वपूर्ण हथियार साबित हो रहा है। इसी धारणा को साकार करते हुए जीएनआरएफ फाउंडेशन ने सोमवार को शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद परिसर में एक विशेष पोषण आहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें दर्जनों क्षय रोग पीड़ित मरीजों को पोषण किटें वितरित की गईं। इस अवसर पर  सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजीव राज एवं एसीएमओ ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर न सिर्फ इस पहल को सराहा, बल्कि मरीजों के बीच स्वयं जाकर उनका हौसला भी बढ़ाया।

इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजीव राज ने कहा कुपोषण टीबी जैसी बीमारियों को न्योता देता है और मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है। जीएनआरएफ फाउंडेशन द्वारा उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से मरीजों के इलाज और जल्द स्वस्थ होने की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल समाजसेवा के क्षेत्र में एक मिसाल है और अन्य संस्थाओं को भी इस तरह का सहयोग करने के लिए प्रेरित करेगी।

एसीएमओ ने अपने संबोधन में कहा कि टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय अभियान में पोषण एक आधारशिला है। केवल दवा से ही नहीं, बल्कि पौष्टिक भोजन से ही मरीज इस बीमारी को पूरी तरह हरा सकते हैं। जीएनआरएफ फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने बताया कि यह अभियान एक निरंतर प्रक्रिया है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ भोजन वितरित करना नहीं, बल्कि टीबी के खिलाफ लड़ाई में समाज के हर वर्ग को जागरूक करना और उनसे जोड़ना है। कार्यक्रम के अंत में पोषण किट पाकर राहत और खुशी से भरे मरीजों ने फाउंडेशन और प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर सैय्यद वसीक अत्तारी, मौलाना असलम मदनी, डॉ. अजीजुद्दीन खान, उवैस खान सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन