: हिट एंड रन मामला राजधानी लखनऊ में डिवाइडर पर सो रहे 4 लोगों पर चढ़ा दी कार, 2 की दर्दनाक मौत!
THE LUCKNOW TIMES
Wed, Mar 5, 2025
Post views : 57
हिट एंड रन मामला राजधानी लखनऊ में डिवाइडर पर सो रहे 4 लोगों पर चढ़ा दी कार, 2 की दर्दनाक मौत!
उत्तर प्रदेश लखनऊ : राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में नदवा कॉलेज रोड पर मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया क्षेत्र के मनकामेश्वर मंदिर के सामने नदवा कॉलेज रोड के डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों के ऊपर बेकाबू सूमो गाड़ी चढ़ गई गाड़ी चढ़ने की वजह से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों का केजीएमयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है वहीं दुर्घटना के बाद टाटा सूमो चालक मौके पर वाहन छोड़ कर भाग गया है प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सूमो काफी तेज रफ्तार में थी और टायर फटने की वजह से सूमो डिवाइडर पर चढ़ गई वाहन तेज गति से होने के कारण चालक उसे कंट्रोल नहीं कर सका और डिवाइडर पर सो रहे लोगों पर रौंदता हुआ निकल गया. हालांकि कुछ दूर आग पेड़ से टकराने के बाद सूमो रुक गई इसके बाद चालक भाग निकला मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है इंस्पेक्टर हसनगंज के मुताबिक मंगलवार रात करीब 12.30 बजे हनुमान सेतु की तरफ से आ रही सूमो अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई थी हादसे के वक्त डिवाइडर पर कई मजदूर सो रहे थे. जिन्हें रौंदते हुए कार एक पेड़ से टकरा कर रुक गई हादसे के बाद चालक सूमो छोड़ कर भाग गया है राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पुलिस टीम ने घायलों को केजीएमयू पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई अन्य दो की हालत नाजुक बनी हुई है आरोपी ड्राइवर की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. हादसे में मारे जाने वालों की पहचान नहीं हो सकी है दुखद हादसे के बाद सरकार के तमाम दावों की पोल खुल रही है आखिर राजधानी लखनऊ में काम करने वाले गरीब तबके के लोग सड़क के किनारे या डिवाइडर पर सोने को क्यों मजबूर हैं जबकि नगर निगम समेत तमाम संस्थाएं शहर में बड़े पैमाने पर शेल्टर होम बनाने का दावा करती हैं और इसके एवज में लाखों के बजट का वारा न्यारा होता है इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर सोते हैं, जिसकी वजह से उनकी जान पर खतरा बना रहता है!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन