Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कार्यकर्ताओं में जोश : बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Sep 18, 2026
Post views : 13

कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर हुई चर्चा

उन्नाव। समाजवादी पार्टी के नए जिलाध्यक्ष जय चंद विमल बनाए जाने के बाद शुक्रवार को बांगरमऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक जगह जुटे और मिठाई बांटकर नए जिलाध्यक्ष के चयन पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए नेतृत्व के साथ संगठन की गतिविधियों को और सक्रिय करने की जरूरत है। बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ काम करने पर भी जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद जय चंद विमल के सामने जिले में संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। बांगरमऊ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी की गतिविधियों को केवल पदाधिकारियों तक सीमित रखने के बजाय कार्यकर्ताओं को गांव और बूथ स्तर पर सक्रिय किया जाना जरूरी है। सपा जिला सचिव श्रवण यादव ने कहा कि जय चंद विमल के जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नए नेतृत्व के साथ संगठन को मजबूती देने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। अमित यादव एडवोकेट ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ता लोगों के बीच रहकर काम करेंगे और उनकी बात पार्टी के मंच तक पहुंचाएंगे। जोनल इंचार्ज संजीव शुक्ला ने कहा कि बांगरमऊ के कार्यकर्ताओं में दिखाई दिया उत्साह संगठन के प्रति उनकी सक्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। जिला सचिव रामनरेश यादव ने भी नए जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां और संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस दौरान संजीव शुक्ला, अमित यादव, रामनरेश यादव, सुरेश कुशवाहा, राजकुमार गौतम, श्रवण यादव, सुनील यादव, सर्वेंद्र यादव, धर्मेंद्र अंक्रवंशी, विष्णु गौतम, अनुराग यादव, अनुराग पाल, सरोज यादव, अजीत यादव, सतीश पाल, बालेंद्र यादव, रविंद्र सिंह, बुउवा पाल, रणविजय, सत्य कुमार यादव, आशीष यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन