Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पति ने दूध में नशीली दवा मिलाकर पहले पत्नी को किया बेहोश, फिर गला दबाकर कर दी हत्या, शव कुएं में फेंका!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Sep 19, 2025
Post views : 158

पति ने दूध में नशीली दवा मिलाकर पहले पत्नी को किया बेहोश, फिर गला दबाकर कर दी हत्या, शव कुएं में फेंका!

    उत्तर प्रदेश हापुड़ : दरअसल हापुड़ जनपद के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में लापता महिला का लापता विवाहिता का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया, पति ने लापता महिला की गुमशुद की थाने में दर्ज कराई थी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा है, पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी हापुड़ ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना सिंभावली क्षेत्र के ग्राम वैट निवासी मोहम्मद आजाद ने 17 सितंबर को सिंभावली थाने में अपनी पत्नी गुलशन परवीन की गुमशुद की दर्ज कराई थी. गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी, पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो गुमशुदगी दर्ज करने वाले पति पर ही शक हुआ. इसके बाद जब पुलिस ने पति मोहम्मद आजाद से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे पत्नी पर शक था. उसकी शादी गुलशन परवीन से 15 साल पहले हुई थी एसपी ने बताया कि आरोपी ने 15 सितंबर को अपनी पत्नी को पहले दूध में नशीली गोलियां मिलाकर पिलाई दी. इसके बाद अपने एक सहयोगी के साथ रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और हाथ-पैर बांधकर शव बोरे में भरकर लिया, रात होने पर शव को रिक्शे में लाद कर ले जाकर कुएं में फेंक दिया. एसपी ने पुलिस ने आरोपी पति की निशानदेही पर महिला का शव कुएं से बरामद कर लिया है पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है, एसपी ने बताया कि आरोपी के सहयोगी की पुलिस तलाश कर रही है उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य न होना और एक दूसरे पर शक करना हत्या का कारण बना है, फिलहाल इस घटना से एक बार फिर पारिवारिक जीवन रिश्तों को तार तार कर दिया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन