Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में ज़मीन खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी, महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Sep 12, 2025
Post views : 143

फतेहपुर में ज़मीन खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी, महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज!

  दरअसल उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद की कोतवाली थाना क्षेत्र में ज़मीन के सौदे को लेकर धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला सामने आया है। पटेल नगर चौराहा निवासी नेहा शर्मा पत्नी नंदराम शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नेहा शर्मा ने बताया कि मार्च 2023 में उन्होंने मोटी मुगल रोड, तांबेश्वर चौराहे पर एक प्लॉट खरीदने के लिए राजेश सिंह निवासी कलक्टरगंज और मृत्युंजय सिंह निवासी तांबेश्वर नगर को 2 लाख 10 हज़ार रुपये बतौर बयाना दिए थे। जब रजिस्ट्री कराने की बात हुई तो दोनों आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। बाद में जांच में पता चला कि वह प्लॉट विवादित है।   शिकायतकर्ता के पति ने जब पैसे वापस मांगे तो आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और 60 हज़ार रुपये वापस कर दिए गए। बाकी 1.5 लाख रुपये एक महीने के भीतर लौटाने का वादा किया गया, लेकिन अब तक रकम नहीं लौटाई गई। उल्टा जब भी पैसे मांगे जाते हैं तो गाली-गलौज और धमकी दी जाती है। पुलिस ने इस मामले में राजेश सिंह और मृत्युंजय सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 352 और 351(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन