Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में भाजयुमो ने 40 से ज्यादा रक्तवीरों के साथ किया विराट रक्तदान शिविर!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Sep 17, 2025
Post views : 57

फतेहपुर में भाजयुमो ने 40 से ज्यादा रक्तवीरों के साथ किया विराट रक्तदान शिविर!

उत्तर प्रदेश फतेहपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को एक उत्सव के बजाय 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मनाते हुए फतेहपुर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी' के संयुक्त तत्वाधान में हुए इस शिविर में 42 उत्साही रक्तवीरों ने मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा और अन्य प्रमुख नेताओं ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि यह रक्तदान न केवल स्थानीय ज़रूरतमंदों के लिए है, बल्कि कानपुर हैलट की टीम को बुलाकर भी रक्त संग्रह किया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस पहल से अब जनपदवासियों को हैलट में भी सुलभता से ब्लड मिल सकेगा। यह आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी 'सेवा पखवाड़ा' का एक हिस्सा है, जिसके तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान और अन्य सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। फतेहपुर में इस सफल रक्तदान शिविर ने पार्टी के युवाओं की समाज सेवा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाया है, इस महादान में कानपुर हैलट के लिए रक्तदान करने वालो में सचिन शुक्ला, मधुराज विश्वकर्मा, गुरमीत सिंह, प्रसून तिवारी, गोलू गुप्ता, गौरव पाल, संत लाल सोनी, आशीष सिंह, अनुराग सोनी, सावन गुप्ता, सामी खान, अभिषेक सिंह, शशि चौधरी, रितिक सिंह, मनोज मिश्रा, विवेक मिश्रा, विनय तिवारी, किशन कुमार, शिवांशु, शुभम, रोहित वर्मा, अखिलेश रहे, वहीं फतेहपुर सदर के लिए रक्तदान करने वालो में शशिकांत, पवन कुमार गुप्ता, अंकित द्विवेदी, मोहित कुमार सिंह, रूपेश भारती, गौरव गुप्ता, हनुमतेंद्र प्रताप सिंह, विष्णुकांत, अंकुर शुक्ला, कुलदीप सिंह, सुमित मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, दीपक बाजपेई, मनीष कुमार पांडेय, मोहसिन हैदर, अहतशाम रिजवी, प्रवीण, अल्फ़ाज़, अनिल, आनन्द कुमार गुप्ता ने रक्तदान किया! इस अवसर पर कानपुर मेडिकल कॉलेज रक्तकेन्द्र से ज्ञान, डॉक्टर विवान शुक्ला, स्टाफ नर्स शकीला, रक्तकेन्द्र फतेहपुर रक्तकेंद्र- टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला,परामर्श दाता दीपाली, टेक्नोलॉजिस्ट, दिव्या वर्मा, बृज किशोर, अखिलेश, संतोष राजपूत, स्टाफ नर्स पूजा तिवारी, लैब असिस्टेंट विनोद, डाटा एंट्री ऑपरेटर कौशल श्रीवास्तव, शशि प्रकाश, लैब अटेंडेंट सुलभ श्रीवास्तव सफाई कर्मी मुकेश, अनुराग सोनी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन