Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कानपुर में दोस्ती का खून, दोस्त को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Mar 21, 2025
Post views : 90

कानपुर में दोस्ती का खून, दोस्त को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार!

  उत्तर प्रदेश कानपुर : दरअसल यूपी के महानगर कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते दो युवको ने मिलकर एक ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी मारपीट के बाद मार खाया युवक जब होश में था तब उसने अपने घर वालों को फोन कर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया जिसके बाद परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे, वहीं हालत बिगड़ते देख परिवार के लोग आनन–फानन में उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया गोविंद नगर क्षेत्र के अंतर्गत दिनदहाड़े एक ऑटो चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई बताते चलें कि पनकी का रहने वाला सुबोध सोनी एक ऑटो चलाक था और उसी से अपने परिवार को पालता था. परिवार वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने फरवरी में नौबस्ता थाने से सुबोध का एक दोस्त शर्फराज जिसको पुलिस ने कट्टे के साथ जेल भेजा था. जब इस महीनें मार्च में जेल से छूटकर आया, तो उसको उसके अन्य दोस्तों ने बताया कि सुबोध की वजह से ही वह जेल गया था, जिसके चलते वह सुबोध से रंजिश मानने लगा   वहीं बीते गुरुवार को शर्फराज अपने दोस्त सुंदरम के साथ सुबोध के घर के पास आया और फोन करके उसको बुलाया जिसके बाद दोनों ने पहले उसकी ऑटो में शराब पी फिर शर्फराज उसको उसकी ही ऑटो से ही नौबस्ता ले गया, इसके बाद वहां पर पहले सब ने शराब पी और फिर मार-पीट शुरू हो गई इसके बाद सुबोध को फैक्ट्री एरिया के पास लेकर आया वहां भी उसको मारा, बेहोशी की हालत में देख शर्फराज वहां से भाग निकला. तभी मौका पाकर सुबोध ने अपनी पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी पत्नी ने अपने अन्य घरवालों को जानकारी दी लेकिन जब तक घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे तब तक सुबोध की हालत काफी बिगड़ चुकी थी इसके बाद परिवार वाले उसको अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं इस मामले में गोविंद नगर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, इससे पहले भी वह कई बार कई मामलों में जेल जा चुका है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन