: उन्नाव में बंदियों को मिला खुली हवा में फिटनेस का तोहफा
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Thu, May 22, 2025
डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन, बंदियों को स्वस्थ रहने के लिए मिले व्यायाम उपकरण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️
उन्नाव। जिला कारागार में फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पहल करते हुए गुरुवार को ओपेन जिम की स्थापना की गई है। इसका उद्घाटन डीएम गौरांग राठी और एसपी दीपक भूकर ने कारागार अधीक्षक पंकज सिंह की उपस्थिति में अनावरण कर किया। जिला कारागार में बंदियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से फिट रखने को जिला जेल में ओपेन जिम की सौगात दी गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बंदियों को बेहतर सुविधाएं देने को प्राथमिकता बताया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने ओपन जिम को बंदियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी पहल बताया। कारागार अधिकारियों को जिम की नियमित देखरेख के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों ने कारागार का निरीक्षण भी किया।

जिला जेल के अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सरकार एवं विभाग के आला अधिकारियों की ओर से ओपेन जिम निर्माण का आदेश मिला था। संबंधित उपकरणों को मंगाकर ओपेन जिम को तैयार कराया गया था। जहां पर सुबह एवं शाम को बंदियों को शारीरिक अभ्यास कराया जाएगा। ताकि वे मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रह सकें। उन्होनें बताया कि लंबे समय पर जेल में बंद रहने के कारण बंदियों के मानसिक एवं शरीरिक रूप से कमजोर होने की संभावनाएं होती हैं। ऐसे में वे बीमार भी पड़ सकते हैं। सरकार की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर विशेष पहल किया गया।
बताया कि गुरुवार को डीएम गौरांग राठी एवं एसपी दीपक भूकर ने ओपेन जिम का फीता काटकर शुभारंभ किया। उसके बाद अधिकारियों ने कारागार का निरीक्षण भी किया। अफसरों ने भोजन, औषधि एवं माननीय न्यायालय में बंदियों की पेशी के सम्बन्ध में जानकारी आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही तलाशी अभियान में कुछ न मिलने का दावा भी किया गया। डीएम ने जिम का नियमित रूप से देखभाल भी करने का निर्देश दिया। इस मौके पर जेल कर्मचारी व स्टाफ मौजूद रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन