Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में फिर बड़ा सड़क हादसा, शादी समारोह में जा रही कार पेड़ से टकराई, 6 बारातियों की दर्दनाक मौत कई घायल!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Apr 21, 2025
Post views : 77

यूपी में फिर बड़ा सड़क हादसा, शादी समारोह में जा रही कार पेड़ से टकराई, 6 बारातियों की दर्दनाक मौत कई घायल!

    उत्तर प्रदेश कुशीनगर : दरअसल जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में रविवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया पडरौना-नौरंगिया मार्ग पर भुजौली शुक्ल गांव के पास रात करीब 10 बजे एक कार पेड़ से टकरा गई. हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा इतना भीषण था कि शव निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, इसके साथ ही पुलिस परिजनों को सूचित कर हादसे की जांच कर रही है   पुलिस के मुताबिक, रामकोला थाना क्षेत्र के नरायनपुर चरगंवा से रविवार को बरात नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ही देवगांव गई थी. इसी बारात में यूपी 32 जेसी 6660 नंबर की कार में 8 लोग सवार होकर पडरौना से पिपरा की तरफ जा रही थे, तभी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार आठ लोग अंदर ही फंस गए स्थानीय लोग और पुलिस ने गैस कटर और ग्राइंडर मशीन से एक घंटे की मेहनत के बाद क्षत-विक्षत शवों को कार से निकाला,।शव और घायलों का जिला अस्पताल लाया गया, मृतकों में नरायनपुर चरगहा के कार चालक ओमप्रकाश हैं जबकि दो सगे भाई हरेंद्र और योगेंद्र, रंजीत और मुकेश की भी मौत हुई, रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्हा निवासी भीम लक्ष्मण यादव भी हादसे में मारे गए भीम महाराष्ट्र के श्रीनगर गांव में अपने परिवार के साथ रहते थे घायल राजकिशोर नारायणपुर चरगांवा और भठई निवासी बजरंगी को पहले कुशीनगर जिला अस्पताल ले जाया गया बाद में दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, बजरंगी मृतक हरेंद्र के जीजा हैं, पुलिस के अनुसार, सभी लोग थाना क्षेत्र के ग्राम देवगांव में शादी समारोह में जा रहे थे, पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों के उचित इलाज के लिए निर्देश दिए!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन