Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उद्योग व्यापार मंडलने वाटर टैक्स और हाउस टैक्स को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Aug 4, 2025
Post views : 200

उद्योग व्यापार मंडलने वाटर टैक्स और हाउस टैक्स को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

    उत्तर प्रदेश रामपुर : यूपी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हाउस टैक्स व वाटर टैक्स को मनमाने ढंग से बढ़ाकर लागू किये जाने के लिये जारी किए गए नोटिसों के संबंध में नगर पालिका चेयरपर्सन को ज्ञापन दिये गये। जिनमें नगर पालिका द्वारा नोटिसों पर लगाम लगाने, विस्तृत बात हेतु व्यवस्था करने की मांग की गई।   वहीं ज्ञापन सौंपते समय बहुत भारी संख्या में पीड़ित व्यापारियों की मौजूदगी रही। इस मौके पर मौजूद जन समुदाय द्वारा नगर पालिका द्वारा जारी नोटिसों के संबंध में गहरा रोष व्यक्त किया गया और विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।   इस अवसर पर बोलते शैलेंद्र शर्मा ने फिर से दोहराया कि हम किसी प्रकार से भी हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स देने के विरोधी नहीं है हम चाहते हैं कि उचित टैक्स लिया जाये और सबको पहले भरोसे में लिया जाये। बहुत अफ़सोस की बात यह है कि जो प्रणाली नगर पालिका द्वारा चलाई जा रही है वह ना तो पारदर्शी है और ना ही न्याय संगत। पालिका द्वारा 2019 से घरों पर नोटिस भेजें गए है। छह साल के शुल्क को वसूली के लिए 3 400 मकान और वाटर टैक्स छह हजार आठ सौ रुपए प्रति वर्ष तक का वसूला जाएगा, जिन लोगों के घरों में गृह ओर जल कर टैक्स के नोटिस मिले है, लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। सरकार की मंशा है कि पालिका किसी तरह से वसूली कर पैसा जमा करें।   उन्होंने सवाल किया कि नगर पालिका के अधिकारी उस GIS सर्वे के आधार पर जोकि आज दिन तक भी हो रहा है किस प्रकार पिछले 6 वर्षों का बकाया 2019 से निकाला जाना प्रस्तावित कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन