Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उत्तर प्रदेश में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर भाग निकले हमलावर!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Mar 8, 2025
Post views : 133

उत्तर प्रदेश में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर भाग निकले हमलावर!

  उत्तर प्रदेश सीतापुर : सीतापुर में हमलावरों ने सामाजिक कार्यकर्ता राघवेंद्र बाजपेयी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, पहले बाइक में टक्कर मारी फिर उसकी गोलियों से सरेराह भून दिया वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले. घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया राघवेंद्र एक हिंदी दैनिक से भी जुड़े हुए थे, राघवेंद्र बाजपेयी की उस समय निर्मम हत्या कर दी गई, जब वह इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हेमपुर रेलवे क्रासिंग से गुजर रहे थे परिजनों का कहना है कि शनिवार को उनके पास किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह तुरंत ही बाइक लेकर घर से निकल गए और उसके बाद उनकी हत्या की सूचना मिली मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर गहनता से जांच पड़ताल शुरू करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं. अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ. प्रवीण रंजन ने बताया कि घटना के खुलासे को लेकर कई थानों की फोर्स लगाई गई है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा वहीं परिजनों के आरोप को लेकर उन्होंने कहा कि विवेचना की जाएगी, उसके बाद जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी इधर, राघवेंद्र की हत्या की खबर से जिले में सनसनी फैल गई सूत्रों के मुताबिक खनन घोटाले के खिलाफ भी वे सक्रिय थे परिजनों ने हत्या के पीछे इसी की आशंका जताई है पुलिस मामले की जांच कर रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन