Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: त्योहारों से पहले मंत्री धर्मपाल सिंह ने की समीक्षा बैठक

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 5, 2025
Post views : 73

मिशन शक्ति 5.0 की प्रगति और सुरक्षा इंतज़ामों पर चर्चा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह मंगलवार को उन्नाव पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कोर कमेटी की बैठक की। बैठक में आगामी त्योहारों के मद्देनजर व्यवस्थाओं और विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग पहले से तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने यातायात जाम की समस्या, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, सड़क मरम्मत, अपराध नियंत्रण और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं की समीक्षा की।

मिशन शक्ति 5.0 पर विशेष जोर

पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 की प्रगति पर भी चर्चा हुई। इसमें एंटी रोमियो अभियान, सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना, मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना, महिला अपराधों से जुड़े हॉट स्पॉट का चिन्हांकन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी जैसे बिंदु प्रमुख रहे। मंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि मिशन शक्ति से जुड़ी सभी गतिविधियां प्रभावी ढंग से चलें और हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हो।

किसानों, बिजली और स्वास्थ्य पर निर्देश

मंत्री धर्मपाल सिंह ने किसानों के लिए खाद और उन्नत बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि दीपावली के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध रहे, इसके लिए विभाग अभी से तैयारियां पूरी करे। उन्होंने सीएमओ की अध्यक्षता में टीम बनाकर दवाओं की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

“सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे”

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता रखने और निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने पर जोर दिया।

डीएम ने दिया पालन का आश्वासन

बैठक के अंत में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन कराया जाएगा। उन्होंने बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

बैठक में सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक बृजेश रावत, पुरवा विधायक अनिल सिंह, भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला, एमएलसी अरुण पाठक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, और मुख्य विकास अधिकारी कृति राज सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन