Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: स्वच्छता ही सेवा अभियान में नगर पालिका ने जगाई जागरूकता

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Sep 17, 2025
Post views : 153

जनभागीदारी से ही सफल होगा स्वच्छ भारत का सपना : प्रवीण भानू मिश्रा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चल रहे “स्वच्छतोत्सव – स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद उन्नाव ने विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्वेता भानू मिश्रा के नेतृत्व में पूरे नगर क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ जनजागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, सभासद, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। बस स्टैंड और मुख्य बाजार जैसे प्रमुख स्थानों पर सभी ने मिलकर झाड़ू लगाई और गंदगी हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस मौके पर लोगों को डस्टबिन भी बांटे गए, ताकि वे घरों और दुकानों से निकलने वाले कूड़े को खुले में फेंकने के बजाय उसमें डालें। अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन में स्वच्छता को सर्वोच्च महत्व दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “स्वच्छ भारत” का सपना हर नागरिक के सामने रखा है। नगर पालिका का यह अभियान उसी दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या पालिका की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

भाजपा नेता प्रवीण भानू मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वच्छता आंदोलन एक जनांदोलन के रूप में खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्नाव में भी यह अभियान जनता की भागीदारी से ही सफल होगा। हर नागरिक को संकल्प लेना चाहिए कि वह न सिर्फ अपने घर बल्कि आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने में योगदान देगा।

नगर पालिका के अधिकारियों ने भी लोगों से अपील की कि वे गंदगी फैलाने से बचें और अपने घर, मोहल्ले और बाजार को साफ रखने में सहयोग दें। अभियान में शामिल बच्चों और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को जागरूक करने के लिए नारे लगाए। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, नगर पालिका लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने और गीले-सूखे कचरे को अलग रखने के लिए जागरूक करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन