: यूपी में दलित युवक की हत्या, बदमाशों ने धारदार हथियार से रेतकर उतरा मौत के घाट, गांव में भारी पुलिस बल तैनात!
THE LUCKNOW TIMES
Tue, Apr 22, 2025
Post views : 68
यूपी में दलित युवक की हत्या, बदमाशों ने धारदार हथियार से रेतकर उतरा मौत के घाट, गांव में भारी पुलिस बल तैनात!
उत्तर प्रदेश अमेठी : दअरसल जनपद के जामो थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, गांव में एक दलित युवक की गला रेतकर बदमाशों ने हत्या कर दी, हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है मिली जानकारी होने पर परिजन युवक को मरणासन्न स्थित में लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है पुलिस जांच में जुटी है परिजनों की ओर से दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस के मुताबिक, जिले के जामो थाना क्षेत्र के निवासी शिवम कोरी (30) की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी, वारदात के कुछ देर बाद जब परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तब युवक को मरणासन्न स्थित में पाया आनन-फानन में युवक को सीएचसी जामो ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है, एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात है, बताया जा रहा है कि जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उस समय शिवम कोरी गांव के बाहर एक मुर्गी फार्म में ड्यूटी कर रहा था, स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी लगभग 15 दिन पूर्व ही शिवम ने मुर्गी फार्म पर काम करना शुरू किया था, पूरे मामले अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं पर की जा रही है, शव को पीएम के लिये भिजवाया गया है, अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, मृतक के चाचा जगन्नाथ के अनुसार शिवम का गांव के एक शख्स की बेटी से अवैध संबध था, इसे लेकर आरोपी ने साथियों के साथ शिवम को काफी दिनों से प्रताड़ित किाय था, शिवम के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराकर जेल भेज दिया था हाल में ही शिवम जेल से जमानत पर घर आया था आरोप है कि दो महीने पहले आरोपी उनके घर पर आए और शिवम और परिवार को धमकाया था, अब आरोपियों ने शिवम की हत्या कर दी, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी हरेंद्र सिंह ने बताया कि जामों थाना क्षेत्र के कल्याण पुर में सोमवार को देर शाम शिवम कोरी नाम के व्यक्ति को धार दार हथियार से गला रेत कर घायल करने की सूचना मिली थी, पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया था।युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई, घटना स्थल से शराब की बोतले बरामद हुई है, वहीं मृतक के पिता द्वारा दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है, पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन