Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: अवैध शराब के काले कारोबार पर पुलिस की करारी चोट, 3 तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा से ले जा रहे थे बिहार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Apr 20, 2025
Post views : 116

पुलिस महकमा पास आबकारी विभाग फेल

  सैय्यद फैज़ान "शीबू रहमान✍️  

उन्नाव। अवैध शराब की तस्करी को रोकना और अवैध शराब व मादक पदार्थ के धंधे में लिप्त लोगों को सलाखों के पीछे पहुँचाने का काम आबकारी विभाग का होता है लेकिन उन्नाव जिले के मामले में कहा जा सकता है कि अवैध शराब व मादक पदार्थ पकड़ने में आबकारी महकमा और उसका मुखबिर तंत्र फेल होता नजर आ रहा है। पुलिस अपना तो काम कर ही रही है साथ ही आबकारी विभाग का भी बोझ ढो रही है। इसका ताजा उदाहरण है सुपर कॉप कहे जाने वाले एसपी दीपक भूकर के निर्देशन के तहत इन दिनों कार्य कर रही उन्नाव पुलिस की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां मुखबिर की सूचना पर स्वाट, सर्विलांस व बेहटामुजावर थाना पुलिस ने संयुक्त रुप से क्षेत्र के जोगीकोट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के संडीला अंडरपास पर दो कारों को रोक कर तलाशी ली। जहां पुलिस को तलाशी में दोनो कारो से बड़ी संख्या में गैर प्रांत की शराब के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम व सोनीपत से सस्ते दामों में खरीदकर बिहार ले जाया रहा था। जहां ये लोग महंगे दामों में बेचा करते थे। शातिर तस्करों ने बड़ी होशियारी दोनों कारों की डिग्गी व स्टेपनी में छिपाकर रखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक एक कार से 68 ब्रांडेड शराब की बोतले मिली तो वहीं दूसरी कार से 206 बोतलें हरियाणा प्रांत की शराब बरामद हुयी। एसपी दीपक भूकर ने सर्विलांस प्रभारी निखिलेश कुमार, जय प्रकाश सिंह स्वाट टीम प्रभारी और थाना प्रभारी मुन्ना कुमार व उनकी टीम को सफलता पर शाबाशी दी है। पुलिस ने आरोपियों को आबकारी अधिनियम की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। आगे की जांच की जा रही है। आरोपियों के मुताबिक लम्बे समय से अवैध शराब की तस्करी जिले से होते बिहार राज्य में ले जाया जा रहा था। जहां शराब कारोबार में आबकारी महकमे का मुखबिर तंत्र फेल होता नजर आ रहा है। गौरतलब है कि एसपी दीपक भूकर ने जब से जनपद में कार्यभार संभाला है तब से जिले में मादक पदार्थ की बिक्री से लेकर तस्करी करने वालों की कमर तोड़ दी है। एक तरफ जहां आबकारी महकमे की सक्रियता कम होती जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ जिले में पुलिस के मुखबिर तंत्र बढ़ते जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन