Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, जांच में जुटी पुलिस!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Apr 10, 2025
Post views : 150

उन्नाव में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, जांच में जुटी पुलिस!

 

सैय्यद फैजान रहमान "शीबू"🖋️

  उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक फांसी के फंदे पर युगल लटके मिले। प्रेमी युगल का शव एक ही पेड़ पर लटकते मिला घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला उन्नाव जिले में आसीवन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कूरेमऊ के मजरा लोचनखेड़ा में गांव के बाहर बाग में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। दोनों की शिनाख्त मृतका चावली (19 ) पुत्री सुरेश राजपूत और पंकज (19) पुत्र बउवन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दोपहर करीब एक बजे एक ही पेड़ में अलग-अलग फंदे से दोनों के शव लटके मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन