Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, संस्कारों की नींव हैं गुरु

हरदोई पुल पर युवक की कटी गर्दन, आईसीयू में भर्ती

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बुलंदशहर में बोतल में पेट्रोल न देने पर पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ मारीं 4 गोलियां!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Apr 10, 2025
Post views : 141

बुलंदशहर में बोतल में पेट्रोल न देने पर पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ मारीं 4 गोलियां!

उत्तर प्रदेश बुलंदशहर : जनपद बुलंदशहर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है जहां सिकंदराबाद के एक पेट्रोल पंप पर बाइक से युवक आए और बोतल में तेल देने के लिए कहने लगे पंप मैनेजर ने बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया इस पर बाइक सवार युवकों ने मैनेजर पर फायरिंग कर दी तड़ातड़ 4 गोलियां मैनेजर पर दाग दीं इससे मैनेजर की मौत हो गई मैनेजर की हत्या करके बाइक सवार हथियारबंद युवक मौके से भाग निकले सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग स्थित सावन फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन अरुण शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे उन्होंने बाइक में 200 रुपए का पेट्रोल डलवाया इसके बाद वह सेल्समैन दयानंद शर्मा से बोतल में पेट्रोल मांगने लगे सेल्समैन के बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर वह गाली गलौज करने लगे इसके बाद सेल्समैन उन्हें मैनेजर राजू शर्मा के पास लेकर पहुंचा युवक मैनेजर के साथ भी गाली गलौज करने लगे सेल्समेन अरुण शर्मा को धक्का मारकर गिरा दिया   जिसके बाद युवकों ने पिस्टल से मैनेजर पर एक के बाद 4 राउंड फायरिंग कर दी, दो गोली मैनेजर के हाथ में, दो सीने में लगी इससे राजू शर्मा जमीन पर गिर गए, वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से भाग गए जानकारी मिलते ही पंप मालिक मौके पर पहुंच गए और मैनेजर को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मैनेजर को मृत घोषित कर दिया. सेल्समैन अरुण शर्मा ने बताया कि घटना के समय पेट्रोल पंप पर उनके अलावा दो अन्य सेल्समैन और थे पेट्रोल पंप मालिक राहुल शर्मा ने बताया कि एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ पूर्णिमा सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच पड़ताल की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, बुलंदशहर SSP श्लोक कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार गोलियां मारीं आरोपियों की तलाश जारी है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन