Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: नहीं थम रहे सड़क हादसे,बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में दो भाइयों समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Apr 15, 2025
Post views : 76

नहीं थम रहे सड़क हादसे,बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में दो भाइयों समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत!

    उत्तर प्रदेश हाथरस : दरअसल जनपद जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक और एक स्कूटी के आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कस्बा सिकंद्राराराऊ के रहने वाले योगेश कुमार (55) अपने बेटे निमेश के साथ जलेसर रोड पर स्कूटी से जा रहे थे. वहीं सामने से बाइक पर अमित (24) और सुमित (22) पुत्र नारायण हरि निवासी गांव पदू आ रहे थे, जब यह दोनों वाहन जलेसर रोड पर गांव बाघराया के पास पहुंचे तो आमने-सामने टक्कर हो गई दुर्घटना में दोनों भाई अमित, सुमित और योगेश की मौत हो गई. वहीं, स्कूटी पर बैठा निमेश घायल हो गया इस दौरान जलेसर की तरफ जा रही एक इको गाड़ी इन दोनों वाहनों को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई. जिससे इको का ड्राइवर विजय भी घायल हुआ है. विजय फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र का के गांव मदनपुर का रहने वाला है पुलिस ने घायल निमेश और विजय को अस्पताल पहुंचाया वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि जलेसर रोड पर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है, दोनों वाहनों के टकराने के समय एक गाड़ी इन दोनों वाहनों को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई जिससे उसका चालक भी घायल हुआ है लोग बताते हैं कि सड़क पर गड्ढे से बचने के चक्कर में स्कूटी और बाइक आमने-सामने से टकरा गये हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन