Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: परशुराम मंदिर के लिए समाज ने बढ़ाया हाथ, विधायक ने दिया भरोसा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Aug 18, 2025
Post views : 122

फैंटसी मोटल में संकल्प सभा, सैकड़ों लोगों की रही सहभागिता

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। भगवान परशुराम मंदिर निर्माण को लेकर फैंटसी मोटल में एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पंकज गुप्ता उपस्थित रहे। सभा की शुरुआत ब्राह्मण समाज द्वारा शंखनाद और तिलक लगाकर विधायक के स्वागत से हुई। विधायक पंकज गुप्ता ने मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि परशुराम मंदिर का निर्माण उच्च गुणवत्ता और पारंपरिक शैली में कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बनेगा। उन्होंने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पुण्य कार्य में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी सहित कई प्रमुख नेता मंच पर उपस्थित रहे। इनमें आनंद अवस्थी, विमल द्विवेदी, अखिलेश अवस्थी,अमित मिश्रा, प्रखर गुप्ता, प्रदीप सिंह, पवन सिंह, नरेंद्र अवस्थी और विजय त्रिपाठी शामिल थे। सभा में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ नागरिक, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव सनातन धर्म, शिक्षा और संस्कृति की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई है। राष्ट्र और समाज के मार्गदर्शन में समाज का योगदान अनुकरणीय रहा है। श्री परशुराम मंदिर का निर्माण इसी गौरवशाली परंपरा का सशक्त प्रतीक होगा। सभा के अंत में सभी ने खड़े होकर मंदिर निर्माण हेतु संकल्प लिया और ‘जय श्री परशुराम’ के नारे लगाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन