Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

बुद्धि विहार में ‘आओ हाथ बढ़ाएं’ ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, 60 महिलाओं ने कराई जांच

मिड टाउन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, एसपी सिटी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

फर्जी हाजिरी’ से लाखों के गबन का आरोप, जांच में देरी पर नाराज सभासद

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कांवड़ यात्रा को लेकर उन्नाव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कानपुर सीमा जाजमऊ घाट पर विशेष निगरानी, जन सुविधा बूथ स्थापित

कांवड़ यात्रा को लेकर उन्नाव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, कानपुर सीमा जाजमऊ घाट पर विशेष निगरानी, जन सुविधा बूथ स्थापित

  उत्तर प्रदेश उन्नाव : दरअसल जनपद में सावन माह में पवित्र कांवड़ यात्रा के मद्देनजर उन्नाव जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त निगरानी टीमें गठित की हैं। जाजमऊ घाट पर विशेष निगरानी की जा रही है। यहां कांवड़ यात्रियों की बड़ी संख्या में आने की संभावना है। प्रशासन ने घाट पर साफ-सफाई, पेयजल, प्राथमिक उपचार और मोबाइल टॉयलेट्स की व्यवस्था की है। बात दे कि जिले में कई जन सुविधा बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और राहत टीमों के कर्मी तैनात हैं। आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस, मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद रहेंगी। यात्रियों को बूथों पर शुद्ध पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम स्थल की सुविधा मिलेगी।   बता दे कि महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। नेशनल हाईवे-27 पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। वैकल्पिक मार्गों से रूट डायवर्जन कराया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। अफवाहों को रोकने के लिए आईटी सेल सक्रिय है। प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों पर कडी कार्रवाई की चेतावनी दी है। गौरांग राठी ने कहा, "कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी एक अहम परंपरा है, ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सभी विभागों को निर्देशित कर दिया गया है कि वे पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाएं और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।" एसपी दीपक भूकर ने बताया कि यात्रा मार्गों पर क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीम) भी तैनात की गई हैं। कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन