Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: श्रीकृष्ण शोभायात्रा धूमधाम से निकली, शहर हुआ कृष्णमय

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Aug 17, 2025
Post views : 203

आरती के साथ हुआ शुभारंभ,भक्ति-उल्लास की दिखी झलक

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। शहर की गलियों में जब बैंड-बाजों की धुन गूँजी और जय कन्हैयालाल की जयघोष से वातावरण गूंज उठा, तो हर ओर कृष्ण भक्ति का उत्सव जीवंत हो उठा। राधा-कृष्ण की झांकियों से सजे रथ और नन्हे बच्चे बाल गोपाल की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र बने रहे। जैसे ही शोभायात्रा आगे बढ़ी, श्रद्धा व उल्लास से पूरा शहर कृष्णमय दिखाई देने लगा। हर गली-चौराहे से पुष्पवर्षा और ‘कन्हैया लाल की जय’ के स्वर सुनाई दे रहे थे। जन्माष्टमी पर्व पर नगर में सोमवार को भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा निकाली गई। आवास विकास स्थित पटेल पार्क से शुरू होकर गांधी नगर तक निकली शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की झांकियों, भजन मंडलियों, ढोल-ताशों और धार्मिक नृत्यों ने लोगों को भावविभोर कर दिया। हांथी घोड़ा पालकी जयकारों और कृष्ण भक्ति से पूरा नगर उत्साह और भक्ति से सराबोर हो उठा। हजारों श्रद्धालु शोभायात्रा में 'जय कन्हैयालाल की' घोष के साथ शामिल हुए।

विशेष अतिथि एवं स्वागत स्थल

पूर्व विधायक उदयराज यादव ने आरती उतारकर शुभारंभ किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। वहीं भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानू और अमन गुप्ता व स्थानीय व्यापारियों ने भंडारे कराए।

प्रमुख हस्तियों ने दिया सहयोग

शोभायात्रा के आयोजक सुशील यादव के साथ कार्यक्रम में यूपी कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर रामबोध शुक्ला, अंकित सिंह परिहार, अनिल सिंह, देवेन्द्र सिंह माखी, शेखर अमर, सुरेंद्र वर्मा साईं, नुरुल हक़, राजेश बाजपेयी, डॉ मनीष सिंह सेंगर, ऋषि अरोड़ा, जीतू मोबाइल सहित अनेक लोग शामिल रहे। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई शिवांशी स्वीट (बड़ी नहर) के पास पहुंची, जहां विशाल भंडारे के साथ इसका समापन हुआ।

जगह-जगह स्वागत और भंडारा

नगर के कई प्रमुख स्थलों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मोती नगर में सदर विधायक पंकज गुप्ता और विमल द्विवेदी ने पुष्पवर्षा की, त्रिपाठी पेट्रोल पंप के पास प्रवीण मिश्रा भानू ने आरती कर स्वागत किया। मोती नगर स्थित Allen Solly शोरूम और नगर पालिका गेट पर स्थानीय व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने फूलों से स्वागत कर प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया। बड़ा चौराहा पर अमन गुप्ता ने परिवार समेत आरती उतारकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। अचलगंज तिराहे सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा की।

गणमान्य लोगों व समाजसेवियों

यात्रा में राधा-कृष्ण की झांकियों, भजन-नृत्य दलों की सुंदर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। शहर के गणमान्य लोगों व समाजसेवियों में राजकुमार रावत, वीरेंद्र सिंह प्रधान, अशोक सिंह मुन्ना, विनोद यादव, जितेंद्र यादव, साधना दीक्षित, सरला सिंह, निम्मी अरोड़ा, आसिम "शानदार", शानू खान, अन्नू मिश्रा, सुधीर सिंह चौहान, रानू मिश्रा, निशेष जयसवाल "डब्बू", आराफात मिर्जा, फहाद सिद्दीकी, मेराजउद्दीन, मो. आरिफ "शानू" आफाक अहमद, मनोज यादव, मंजूलता अवस्थी, गीता मिश्रा, गुड़िया चौहान, भावना बाजपेई आदि सहित हजारों लोग शामिल रहे।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव और शहर कोतवाल अवनीश सिंह भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस भव्य शोभायात्रा के सफल आयोजन पर आयोजक सुशील यादव ने समस्त श्रीकृष्ण भक्तों का आभार व्यक्त किया।

आयोजक एवं संयोजक

शोभायात्रा के मुख्य संयोजक सुशील यादव रहे। वहीं सह संयोजन में रामबोध शुक्ला, अनिल सिंह, आशीष यादव, धीरेन्द्र यादव रहे। डॉ. मनीष सिंह सेंगर, अमित धर द्विवेदी, सतीश यादव, गगन गुप्ता सक्रिय रहे।

यात्रा का रहा मुख्य आकर्षण

राधा-कृष्ण की झांकियों ने भक्तों को भावविभोर किया। भजन मंडल व धार्मिक नृत्य मंडलियों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। घोड़ा, पालकी व जयघोष से पूरा शहर कृष्णमय दिखाई दिया।

यात्रा मे दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब

यात्रा में सभी धर्म व वर्गों के लोग श्रद्धा से जुड़े।हिंदू-मुस्लिम-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ पुष्पवर्षा की। सर्वसमाज की भागीदारी से सद्भाव की मिसाल बनी शोभायात्रा।

सर्वदलीय सहभागिता

शोभायात्रा में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने शोभायात्रा में सहभागिता कर स्वागत किया। राजनीतिक दलों की एकता से सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन