Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: स्टेट गेस्ट हाउस कांड, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा-सपा को नहीं किया जा सकता माफ!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Apr 20, 2025
Post views : 54

स्टेट गेस्ट हाउस कांड, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा-सपा को नहीं किया जा सकता माफ!

  उत्तर प्रदेश लखनऊ : बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है, भले ही 2019 में समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के बाद मायावती ने स्टेट गेस्ट हाउस कांड के लिए मुलायम सिंह को माफ करने की बात कह दी हो, लेकिन जब गठबंधन टूटा तो फिर से BSP सुप्रीमो मायावती यह कहती रही हैं कि उस घटना के लिए माफ नहीं किया जा सकता, अब एक बार फिर उन्होंने दो जून 1995 में अपने साथ हुई घटना को दोहराते हुए कहा है कि इसके लिए समाजवादी पार्टी को कभी माफ नहीं किया जा सकता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मायावती ने पोस्ट कर समाजवादी पार्टी को कई मुद्दों पर घेरा, खासकर दलितों पर राजनीति को लेकर, बसपा अध्यक्ष मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि कांग्रेस, भाजपा की तरह सपा भी बहुजनों में से खासकर दलितों को इनका संवैधानिक हक देकर इनका वास्तविक हित, कल्याण व उत्थान करना तो दूर, इनकी गरीबी, जातिवादी शोषण व अन्याय-अत्याचार आदि खत्म करने के प्रति उसकी कोई सहानुभूति/इच्छाशक्ति नहीं है. इसके चलते दलित मुख्यधारा से कोसों दूर हैं सपा ने बीएसपी से विश्वासघात, उसके नेतृत्व पर दो जून को जानलेवा हमला, प्रमोशन में आरक्षण का बिल संसद में फाड़ना, इनके संतों, गुरुओं व महापुरुषों के सम्मान में बनाए गए नये जिले, पार्क, शिक्षण व मेडिकल काॅलेजों का नाम बदलना ऐसे घोर जातिवादी कृत्य किए हैं जिसको माफ करना असंभव है, मायावती ने कहा कि बीएसपी अपने अनवरत प्रयासों से जातिवादी व्यवस्था को खत्म करके समतामूलक समाज और सर्वसमाज में भाईचारा बनाने के अपने मिशन में काफी हद तक सफल रही है, उसको सपा अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए बिगाड़ने में हर प्रकार से लगी हुई है लोग जरूर सावधान रहें, मायावती ने आगे कहा है कि कांग्रेस व भाजपा की तरह ही सपा भी अपनी नीयित व नीति में खोट/द्वेष के कारण कभी भी दलितों-बहुजनों की सच्ची हितैषी नहीं हो सकती है, लेकिन इनके वोटों के स्वार्थ की खातिर लगातार छलावा करती रहेगी, जबकि बीएसपी ’बहुजन समाज’ को शासक वर्ग बनाने को समर्पित व संघर्षरत है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन