Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, संस्कारों की नींव हैं गुरु

हरदोई पुल पर युवक की कटी गर्दन, आईसीयू में भर्ती

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर के राधानगर से चोरी हुई अपाचे बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Mar 21, 2025
Post views : 145

फतेहपुर के राधानगर से चोरी हुई अपाचे बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थाना राधानगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी हुई अपाचे बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी विमल दूबे पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर आरोपी को बक्सपुर रेलवे अंडरपास से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राधानगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दी। बक्सपुर रेलवे अंडरपास के पास से चोरी हुई सफेद अपाचे बाइक के साथ आरोपी विमल दूबे को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी विमल दूबे के खिलाफ हत्या, लूट, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है और चोरी, लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई सफेद रंग की अपाचे बाइक बरामद की है। मामले में नया केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। इस पूरे ऑपरेशन को सफल बनाने में थाना राधानगर के उपनिरीक्षक चन्द्रिका यादव और सूरज सिंह की अहम भूमिका रही। उनके साथ कांस्टेबल राहुल यादव, विवेक कुमार शुक्ला, कुशलेश कुमार पाण्डेय और राजू सिंह ने भी सक्रियता से काम किया। पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए आरोपी को दबोच लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन