: दूल्हे ने की आत्महत्या, चलती कार से उतरकर भागा, रास्ते में बदले कपड़े, फिर कूद गया ट्रेन के आगे!
THE LUCKNOW TIMES
Sat, Apr 19, 2025
Post views : 60
दूल्हे ने की आत्महत्या, चलती कार से उतरकर भागा, रास्ते में बदले कपड़े, फिर कूद गया ट्रेन के आगे!
उत्तर प्रदेश अमेठी : दरअसल अमेठी में एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. यहां बारात लेकर जा रहा दूल्हा पहले चलती कार से उतरा. फिर रास्ते में उसने दूल्हे वाले कपड़े बदले और मालगाड़ी से कटकर जान दे दी, दूल्हे की मौत से दोनों परिवार में कोहराम मच गया युवक ने आत्महत्या वाराणसी-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर गौरीगंज थाना क्षेत्र के बनी के पास शुक्रवार देर शाम की. पुलिस ने युवक की पहचान रवि यादव (30) पुत्र राम किशोर यादव निवासी रायबरेली के रूप में की, जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर रवि यादव रायबरेली से बारात लेकर आजमगढ़ के लिए निकला था, जब दूल्हे की कार गौरीगंज के सैठा चौराहे पर पहुंची तो वहां जाम लगा हुआ था. जाम के चलते कार धीरे-धीरे चल रही थी. इसी दौरान दूल्हा रवि यादव कार से कूदकर भाग निकला, परिजनों ने बताया कि रवि के भागने के बाद उसको कई बार फोन किया गया लेकिन, वह गुमराह करता रहा. वह अपनी सही लोकेशन नहीं दे रहा था इसी बीच वाराणसी-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर बनी स्टेशन के पास उसकी बॉडी मिलने की जानकारी हुई शरीर पर दूल्हे वाले कपड़े नहीं थे, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रवि ने रास्ते में कहीं कपड़े बदले होंगे, रवि यादव की मौत से दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है, SHO गौरीगंज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन