Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: प्रयागराज में कोर्ट जा रहे वकील को मारी गोली, काफी देर तक तड़पता रहा वकील, बेहोश होने से पहले बताया आरोपी का नाम!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, May 3, 2025
Post views : 78

प्रयागराज में कोर्ट जा रहे वकील को मारी गोली, काफी देर तक तड़पता रहा वकील, बेहोश होने से पहले बताया आरोपी का नाम!

    उत्तर प्रदेश प्रयागराज : दरअसल जनपद में कोर्ट जा रहे अधिवक्ता को हमलावरों ने गोली मार दी इससे अधिवक्ता रोड किनारे गिरकर तड़पने लगा राहगीरों ने अधिवक्ता का वीडियो बना लिया, इसमें घायल वकील आरोपी का नाम बताता नजर आ रहा है, करीब 20 मिनट तक अधिवक्ता तड़पता रहा, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अधिवक्ता को SRN अस्पताल में भर्ती कराया वकील की हालत गंभीर बताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है घटना शनिवार की दोपहर दादौली नहर के पास हुई राहगीरों के अनुसार बदमाशों ने बाइक सवार अधिवक्ता को रुकवा कर गोली मारी बेहोश होने से पहले वकील ने आरोपी का नाम भी बताया यह भी बताया कि आरोपी उनका पड़ोसी है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, पेशे से अधिवक्ता मान सिंह मऊआइमा थाना क्षेत्र के किंग्रिया के पूरा गांव के रहने वाले हैं पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर उनका पड़ोसी अनिल से विवाद चल रहा है, अनिल भी वकील है. वीडियो बना रहे राहगीरों ने मान सिंह से पूछा कि आपको किसने गोली मारी है? इस पर वकील ने पहले तो कहा पता नहीं. इसके बाद दोबारा यही सवाल करने पर बोला कि बगल के अनिल वकील का नाम लिया!   एक राहगीर ने वकील के मोबाइल का पासवर्ड पूछा, इस पर अधिवक्ता ने बताया कि 2025, इसके बाद राहगीरों ने वकील के ही मोबाइल से परिजनों को सूजना दी, 33 सेकेंड के इस वीडियो में अधिवक्ता मानसिंह जमीन पर पड़े तड़पते नजर आ रहे हैं उनके हाथ में हाली रंग की घड़ी थी, वह सफेद शर्ट और काली रंग की पैंट पहने थे,अधिवक्ता के सिर में हेलमेट भी लगा रखा था, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन