Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 9, 2025
Post views : 85

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी!

  उत्तर प्रदेश बुलंदशहर : बुलंदशहर में अलीगढ़ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार बुधवार रात अनियंत्रित होकर वलीपरा नहर में गिर गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य में जुट गई है जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के आनंदविहार इलाके में रहने वाले अर्पित (28) पुत्र ज्ञान प्रकाश शर्मा अपने दोस्त अनिरुद्ध (30) के साथ शिफ्ट कार में सवार होकर अपने गंतव्य को जा रहा था बुधवार देर रात नहर के पास कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी कम थी, तभी अचानक वलीपुरा नहर में कार गिर गई कार को नहर में गिरता देख राहगीरों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी डीएम, एडीएम अभिषेक कुमार सिंह और एएसपी ऋजुल कुमार, कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया DM ने बताया कि नहर का पानी रुकवा दिया गया है नहर में गिरी शिफ्ट कार को जेसीबी और क्रेन की मदद से बाहर निकल लिया गया है रात में रेस्क्यू पूरी तरह से नहीं चल पाया, सुबह NDRF की टीम को बुलवाया गया है कार को 4 घंटे बाद निकाला जा सका है   CO (ASP) ने बताया कि कार के नंबर से गाड़ी मालिक का पता लगाया गया, जिसके बाद पता चला कि कार में अर्पित और अनिरुद्ध सवार थे. दोनों शख्स को पानी के तेज बहाव में बहते हुए देखा गया है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है.उन्होंने बताया कि अर्पित और अनिरुद्ध की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. फिलहाल एनडीआरएफ की टीम मौके पर बुलाई जा रही है आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे और लोगों से बातचीत की जा रही है उन्होंने बताया कि अर्पित बुलंदशहर में ही आइसक्रीम का व्यापार करता है, जबकि अनिरुद्ध एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन