: बच्ची के साथ युवक ने खेत में किया दुष्कर्म, बेहोश होने पर छोड़कर भागा, खून से लथपथ देख लोगों के उड़े होश!
THE LUCKNOW TIMES
Fri, Apr 18, 2025
Post views : 128
बच्ची के साथ युवक ने खेत में किया दुष्कर्म, बेहोश होने पर छोड़कर भागा, खून से लथपथ देख लोगों के उड़े होश!
उत्तर प्रदेश सीतापुर : दरअसल जनपद में एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां सकरन थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 5 में पढ़ने वाली बच्ची गेहूं की बालियां बीनने के लिए खेत में गई थी, आरोप है तभी पड़ोसी गांव में ही रहने वाले युवक ने बच्ची को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जानकारी के मुताबिक, सकरन थाना क्षेत्र के एक गांव की 11 साल बच्ची (कक्षा 5) गुरुवार की शाम को घर से गेहूं की बालियां बीनने के लिए खेत पर गई थी तभी पड़ोसी गांव में रहने वाला युवक सुग्रीव बाइक से पहुंचा उसने बच्ची को अकेला देखा और उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बाद बच्ची बेहोश हो गई कुछ देर बाद बच्ची को होश आया तो वह किसी तरह से घर पहुंची, उसके कपड़ों पर खून लगा था, यह देखकर घरवाले घबरा गए, बच्ची ने रोते-रोते पूरी घटना परिजनों को बताई, इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे सूचना पाकर ASP उत्तरी आलोक सिंह, CO बिसवां सतीश चंद्र शुक्ल तथा मानपुर, रेउसा, बिसवां थानों की पुलिस देर शाम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की गई, थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीमें गठित कर संभावित जगहों के लिए रवाना कर दिया, देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए जिला चिकित्सालय भेजा, थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं, CO बिसवां सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है पीड़िता का भी मेडिकल कराया गया है और उसकी हालत सामान्य है!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन