Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

गर्मी में बढ़ी लोगों की मुश्किलें

ग्रीष्मकालीन पेंटिंग कार्यशाला का शुभारंभ

राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटेंगे कबीर पंथी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: युवक को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट, खेत में मिली अधजली लाश, 5 से ज्यादा आरोपी पुलिस हिरासत में!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Apr 13, 2025
Post views : 79

युवक को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट, खेत में मिली अधजली लाश, 5 से ज्यादा आरोपी पुलिस हिरासत में!

  उत्तर प्रदेश प्रयागराज : जनपद में जिंदा जलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई अधजला शव खेत में पड़ा मिला पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच-पड़ताल की परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया, इस पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई पिता की तहरीर पर पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, इनमें से पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है घटना करछना इलाके के ईसौटा गांव की है परिजनों का आरोप है कि शनिवार की शाम को कुछ लोग उनके बेटे को गेहूं की मड़ाई कराने के बहाने बुलाकर ले गए थे, इसके बाद वह लौटा नहीं उसकी तलाश की जा रही थी रविवार की सुबह उसकी अधजली लाश खेत में मिली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है पुलिस के अनुसार ईसौटा गांव के रहने वाले अशोक कुमार का इकलौता बेटा देवी शंकर (35) खेती-किसानी के साथ मजदूरी भी करता था उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है उसके परिवार में 2 बेटे और एक बेटी है परिजनों ने आरोप लगाया है कि शनिवार शाम को गांव के ही दिलीप सिंह ने देवी शंकर को गेहूं की मड़ाई के लिए बुलाया था इसके बाद देवी शंकर घर नहीं लौटा परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे इसके बाद रविवार की सुबह खेत में देवी शंकर की अधजली लाश मिली मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई परिवार के लोगों समेत ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया इससे मौके पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई करछना ACP वरुण कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है देवी शंकर के पिता के तहरीर पर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है इसमें से 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है घटना के पीछे का कारण जानने की कोशिश की जा रही है देवी शंकर के भतीजे मुनीम कुमार ने बताया कि देवी शंकर गांव में गए थे वह ठाकुर बस्ती में बोझ ढोने गए थे खाना भी नहीं खाए थे घरवाले बोले मत जाओ तो उन्होंने कहा कि वहीं खाना खा लेंगे इसके बाद क्या हुआ, हमें नहीं पता, सुबह जली हुई बॉडी मिली किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी हमारी मांग है कि सभी आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन