Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: दर्दनाक हादसा-स्टूडियो संचालक की सड़क पर मौत, परिवार में गहराया मातम"

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 23, 2025
Post views : 188

दर्दनाक हादसा-स्टूडियो संचालक की सड़क पर मौत, परिवार में गहराया मातम"

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय स्टूडियो संचालक सतेंद्र सिंह उर्फ सत्या चौहान की मौत हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहरवापुर गांव के पास चौडगरा-बिंदकी राज्यमार्ग पर हुआ।   मौहार गांव के निवासी सत्या अपने साथी अशोक कुमार के साथ बिंदकी से चौडगरा जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इस हादसे में सत्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया है।  

पिता और दो भाइयों के बाद अब सत्या की मौत

  सत्या के परिवार पर यह चौथी बड़ी त्रासदी है। उनके पिता और दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। चार भाइयों में सबसे छोटे सत्या अपने परिवार का सहारा थे। उनकी मां प्रेमता देवी मौहार कम्पोजिट विद्यालय में रसोईया के रूप में कार्यरत हैं। अब परिवार में केवल एक भाई जितेंद्र सिंह ही जीवित हैं।  

खुद का स्टूडियो चलाते थे सत्या

सत्या ने अपनी मेहनत और लगन से अपना स्टूडियो और ग्राफिक्स प्रेस शुरू किया था। एक महीने के भीतर ही उन्होंने अपने काम से अच्छी ग्राहकी बना ली थी। हादसे की रात वह ग्राफिक्स का काम निपटाकर घर लौट रहे थे।  

पुलिस ने शुरू की जांच

  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन