Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: गोरखपुर में शव वाहन से भिड़ा ट्रक, 2 की मौत, 6 घायल, मची चीख पुकार!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Mar 30, 2025
Post views : 57

गोरखपुर में शव वाहन से भिड़ा ट्रक, 2 की मौत, 6 घायल, मची चीख पुकार!

  उत्तर प्रदेश गोरखपुर : दरअसल गोरखपुर के  बड़हलगंज थाना क्षेत्र के गायघाट के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां बड़हलगंज से देवरिया की ओर जा रहा एक शव वाहन ट्रेलर से टकरा गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा है SHO बड़हलगंज चंद्रभान सिंह ने बताया है कि दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर मौत हुई है घायलों अनुसार मऊ जिले के मधुबन कस्बे के सत्येंद्र प्रसाद के पिता जगलाल प्रसाद (75) की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. परिजन एंबुलेंस से उनका शव लेकर लखनऊ से मधुबन जा रहे थे एंबुलेंस में नौ लोग थे एंबुलेंस बड़हलगंज क्षेत्र के गायघाट गांव के पास पहुंची थी कि तभी बड़हलगंज की तरफ से जा रहे ट्रेलर से शव वाहन की भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई   घटनास्थल पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकलवाया. इसमें मौके पर लाल बहादुर (40) व तारा देवी (55) की मौत हो चुकी थी. लाल बहादुर पशुपालन विभाग में अधिकारी के पद पर तैनात थे. सत्येंद्र प्रसाद (40), लक्ष्मी देवी पत्नी सत्येंद्र प्रसाद (38), स्वाति पुत्री सत्येंद्र प्रसाद (22), शौर्य पुत्र सत्येंद्र प्रसाद (8), सात्विक पुत्री सत्येंद्र प्रसाद (10), अनीता राय पत्नी विनोद राय (44) व बाराबंकी निवासी चालक जहांगीर (30) घायल हुए थे. सभी घायलों को बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हास्पिटल पहुंचाया गया. चिकित्सक डाॅ. मनोज यादव ने बताया कि सभी घायलों का समुचित इलाज किया जा रहा है. दुर्घटना की सूचना के बाद एसडीएम प्रशांत वर्मा, सीओ मनोज कुमार और नायब तहसीलदार जयप्रकाश ने अस्पताल पहुंचे, वहीं चौरी चौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई. जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया अज्ञात बदमाशों ने एक मां की बेरहमी से हत्या कर दी और उसकी 13 साल की मासूम बेटी पर भी जानलेवा हमला किया बताया जा रहा कि पूनम निषाद (45) अपने घर में थीं इसी दौरान अचानक बदमाशों ने धावा बोल दिया और धारदार हथियार से हमला करके पूनम की हत्या कर दी इस दौरान उनकी मासूम बेटी अनुष्का (13) को लहूलुहान कर दिया बड़ी बेटी खुशबू (20) को बदमाशों ने कमरे में बंद कर दिया था बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह कमरे से निकल कर खुशबू ने पुलिस को सूचना दी चौरी चौरा थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है हर पहलू की पड़ताल की जा रही है इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है अनुष्का के होश में आने का इंतजार है हमलावरों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन