Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ईद की खुशी में कानपुर जा रहे दो बाइक सवार की अनियंत्रित चार पहिया वाहन से भिड़ंत, हालत नाजुक!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Apr 2, 2025
Post views : 111

ईद की खुशी में कानपुर जा रहे दो बाइक सवार की अनियंत्रित चार पहिया वाहन से भिड़ंत, हालत नाजुक!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में ईद मनाने कानपुर जा रहे दो युवकों की बाइक तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा साढ़ रोड के मेला मैदान के सामने सरांय होली मोड़ के पास हुआ। बाइक सवार मोहम्मद उमैर (18) पुत्र अब्दुल रज्जाक और हसनैन (20) पुत्र फैज मोहम्मद, दोनों निवासी कासमी टोला, जहानाबाद, तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ईद की खुशी में कानपुर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन