Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में मारी टक्कर पत्नी की मौत,पति बच्चा घायल जिला अस्पताल में भर्ती!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Apr 24, 2025
Post views : 50

अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में मारी टक्कर पत्नी की मौत,पति बच्चा घायल जिला अस्पताल में भर्ती!

    यूपी के फतेहपुर में अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया और मौके से गाड़ी लेकर भाग गया।बाइक में टक्कर लगते ही बाइक पर बैठी महिला की मौके पर मौत हो गई और पति व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दोनों घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।   जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।टक्कर लगते ही बाइक पर बैठे प्रकाश और पत्नी आशा देवी व बच्चा सड़क पर गिर गए।सड़क पर गिरते ही पत्नी आशा देवी के सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।पति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया।   स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।   घायल प्रकाश ने बताया कि वह अपनी ससुराल छिछनी गांव थाना असोथर से अपने घर तपनी थाना गाजीपुर जा रहा था तभी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया और गाड़ी लेकर भाग गया।हादसे में पत्नी की मौत हो गई।   थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया था।हादसे में महिला की मौत हो गई और पिता पुत्र घायल हो गए।शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और दोनों घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही किया जायेगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन