: रील बनाते समय गंगा में डूबे 4 दोस्त, तीनों के शव बरामद, चौथे की तलाश में चल रहा सर्च अभियान!
THE LUCKNOW TIMES
Sun, Mar 16, 2025
Post views : 63
रील बनाते समय गंगा में डूबे 4 दोस्त, तीनों के शव बरामद, चौथे की तलाश में चल रहा सर्च अभियान!
उत्तर प्रदेश कानपुर : जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में गंगा में नहाने के दौरान डूबे 4 दोस्तों में से 3 की लाश पुलिस ने NDRF-SDRF की मदद से बाहर निकाल ली है वहीं चौथे युवक की तलाश की जा रही है इसके लिए रविवार की सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया टीमें नदी में कई किमी तक खोजबीन कर रहीं हैं किनारे पर ग्रामीणों के अलावा परिवार के लोग भी मौजूद हैं न्यू आजाद नगर सतबरी रोड निवासी राहुल सिंह (25) अपने दोस्तों सुमित (22), महेंद्र कुशवाहा उर्फ नीरज (24), शिवम साहू (25), प्रियांशु (21) व राजकुमार यादव (24) के साथ होली पर शुक्रवार की शाम को गंगा में नहाने गया था सभी अलग-अलग बाइक से पहुंचे थे गंगा किनारे पार्टी करने के बाद महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिलवासा प्लाटिंग क्षेत्र के सामने सभी दोस्त गंगा में नहा रहे थे इस दौरान महेंद्र मोबाइल से रील बनाने लगा इस चक्कर में वह गहरे में पानी में जाकर डूबने लगा उसे बचाने के चक्कर में राहुल, सुमित और प्रियांशु भी डूब गए जबकि किनारे पर नहाने के कारण राजकुमार और शिवम बच गए थे उन्होंने शोर मचाकर लोगों से बचाने की गुहार लगाई पास में बकरियों को चरा रही महिला ने डंडे और अपनी साड़ी की मदद से युवकों को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो पाई घटना के बाद से पुलिस NDRF-SDRF की मदद से सर्च अभियान चला रही है, अभी तक महेंद्र, राहुल और प्रियांशु के शव बरामद किए जा चुके हैं, चौथे युवक सुमित की तलाश के लिए आज सुबह से फिर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है, वहीं युवकों की मौत के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी गंगा किनारे मौजूद राहुल के परिजनों ने बताया कि राहुल सिंह के पिता कुंवर सिंह रेलवे से सेवानिवृत हैं राहुल ने तीन माह पहले ही एक कंपनी में नौकरी शुरू की थी उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है गंगानगर श्याम नगर निवासी महेंद्र कुशवाहा परिवार में चार बहनों व दो भाइयों में सबसे छोटा था वह एक कंपनी में सेल्समैन था परिवार का आर्थिक बोझ उसी के कंधे पर था मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि गंगा की धार तेज होने की वजह से तीनों युवक बहकर काफी दूर चले गए थे पहले युवक का शव 900 मीटर की दूरी पर मिला था जबकि दूसरे का ढाई किलोमीटर और तीसरे का शव करीब 6 किमी दूर मिला था!Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन