: प्रयागराज में युवक की निर्मम हत्या, दोस्त के साथ काम पर निकला था, शरीर पर मिले चोट के निशान!
Tue, Apr 22, 2025
प्रयागराज में युवक की निर्मम हत्या, दोस्त के साथ काम पर निकला था, शरीर पर मिले चोट के निशान!
उत्तर प्रदेश प्रयागराज : जनपद के करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है,जहां देवरी कला गांव के रहने वाले मनोज सिंह (38) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, हत्या का आरोप उसके दोस्त प्रदीप मिश्रा उर्फ कल्लू पर लगा है.बताया जा रहा है कि हत्याकर शव मनोज सिंह के घर के पास फेंककर हत्यारोपी फरार हो गया है, पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मनोज सिंह के बड़े भाई श्याम सिंह की तहरीर पर प्रदीप मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है भाई घनश्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि अतइयां निवासी प्रदीप मिश्रा उर्फ कल्लू से मनोज की दोस्ती थी. दोनों का आपस में उठना–बैठना था. प्रदीप मिश्रा के पास जेसीबी मशीन है. दोनों इसी मशीन से साथ-साथ काम करते थे. सोमवार की सुबह 11 बजे प्रदीप मिश्रा ने मनोज को घर से बुलाया और कहा कि मिट्टी खोदने चलना है. जब मनोज देर रात तक घर नहीं आया तो उसकी चिंता होने लगी. आसपास पूछताछ करने पर उसका कहीं पता नहीं चलापरिजनों ने जब मनोज के फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला इसके बाद उसके दोस्त प्रदीप मिश्रा के नंबर पर घरवालों ने फोन मिलाया तो उसने पहले दो बार कॉल नहीं रिसीव की, इसके बाद बताया कि मनोज साथ में है अभी आ जाएगा अभी काम चल रहा है. एक दो घंटे का काम और बाकी है, पूरा होते ही भेज देंगेभाई धनश्याम ने पुलिस को बताया कि जब मनोज देर रात तक घर नहीं आया तो उसकी चिंता होने लगी. इसके बाद हम सब आस-पास उसको ढूंढने भी गए पर वह नहीं आया. आरोप है कि रात में करीब 4:20 बजे मनोज को प्रदीप मिश्रा उठाकर लाया और तखत पर लिटाकर भाग गया भाई ने बताया कि जब घर वालाें ने देखा तो मनोज के पेट और शरीर में कई जगह गहरे घाव के निशान थे. खून बह रहा था. फोन करके जब प्रदीप से पूछा गया कि मनोज कि ये हालत कैसे हो गई तो उसने बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया था. इसे बाद धनश्याम ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. शराब के नशे में कहासुनी के बाद मनोज और प्रदीप के बीच विवाद के बाद हत्या की गई है.सहायक पुलिस आयुक्त करछना, वरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर श्याम सिंह पुत्र ठाकुर प्रताप सिंह ने डायल 112 पर फोनकर जानकारी दी कि उनके भाई मनोज सिंह को प्रदीप मिश्रा उर्फ कल्लू निवासी अतइयां थाना करछना सोमवार की सुबह 11 बजे घर से बुलाकर ले गया थारात में शराब पिलाकर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है, उसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है!
: गर्मी फुल बिजली गुल: गर्मी के साथ ही बिजली की आंख मिचौली शुरु
Tue, Apr 22, 2025
बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
सैय्यद फ़ैज़ान "शीबू" रहमान✍️
उन्नाव।
जैसे-जैसे गर्मी का तापमान बढ़ रहा है। और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हो रहे हैं। वैसे वैसे ही जनपद की बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। नगर में जगह-जगह विद्युत मंडल द्वारा डाली गई नई केबल लाइन के फाल्ट होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जिसकी वजह से लोगों को इस भयावह गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार बढ़ते तापमान के कारण विद्युत मंडल द्वारा नगर में बिजली तारों के स्थान पर डाली गई घटिया केबल लाइन की कलई खुलने लगती है। इस बढ़ती गर्मी में जगह जगह केबल लाइन में आग लगने और लाइन फाल्ट होने की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। इसके अलावा रात दिन में न तो बिजली घंटो के हिसाब से जाने और न ही आने का ही ठिकाना रहता है। जबकि नगर में खंभों से जर्जर तार हटाकर बिजली की नई केबल लाइन बिछाई गई है। इस मामले में जब विद्युत मंडल के अधिकारियों से बात की जाती है तब एक ही जवाब सामने आता है कि गर्मी में केबल लाइन गर्म होने व लोड बढ़ने पर लाइन फाल्ट होने लगती है। जिससे व्यवस्था गड़बड़ा जाती है। इस मामले में नगरवासियों ने मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से भी केबल दुरुस्त व बिजली संचारु रुप से सप्लाई करने की मांग की है।
: जाम से मिलेगी निजात : बड़ा चौराहा पर पार्किंग का काम शुरु
Mon, Apr 21, 2025
सदर विधायक पंकज गुप्ता और डीएम गौरांग राठी ने भूमि पूजन किया, जल्द काम के दिए निर्देश
सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️
उन्नाव। शहर में लम्बे समय से सड़कों पर खड़े बेतरकीब वाहनों की वजह से हो रही जाम की समस्या से अब लोगों में राहत की उम्मीद जागी। सोमवार को बडा चौराहा में ओवरब्रिज के पास लेवल पार्किंग बनाने के कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता और जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कार्य का शुभारम्भ करके जल्द पार्किंग की सुविधा शहरवासियों को मिलने का भरोसा जताया। इससे नगर को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। शहर के विकास के क्रम में यह कार पार्किंग सदर विधायक और डीएम गौरांग राठी के ड्रीम प्रोजेक्टों में एक रहा है।
डीएम ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की उपस्थिति में निर्धारित पार्किंग स्थल व आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। डीएम ने पार्किंग स्थल के आस-पास के क्षेत्र में अवैध कब्जे हटवाने और आवश्यकतानुसार सार्वजनिक शौचालय व पेयजल आदि व्यवस्थाएं करवाने के निर्देश भी दिया।
शहर को जाम से मुक्त करने और संवारने के लिए बनाई गईं योजनाओं पर अमल शुरू हो गया है। रुके कामों में सदर बाजार के पास वाहन पार्किंग, अतिक्रमण हटाने और वाहन अड्डों का संचालन शहर से बाहर कराने आदि से जुड़े काम शामिल हैं। इनमें सदर बाजार में सब्जी मंडी से छोटा चौराहा तक दिन में कई बार लगने वाले जाम का शहर वासियों को रोज सामना करना पड़ता है। हालात यह हैं कि सब्जी मंडी से छोटा चौराहा तक की दूरी तय करने में बड़ी मश्क्कत का सामना करना पड़ता है।
डीएम राठी ने निर्माण कार्य कराने वाली फर्म के कॉन्ट्रेक्टर को सख्त निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समय निर्धारित मैप एवं मानकों के अनुसार कराना तय करें। उन्होने बताया कि इस जगह को एक बेहतर स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि पार्किंग के साथ-साथ आम जनमानस को घूमने-फिरने, खाने-पीने आदि सुविधाएं मिल सकें।
इधर, यूएसडीए सचिव नवीन चन्द्र ने बताया कि पार्किंग का निर्माण दो महीने में पूरा होगा। निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। व्यापारियों और नागरिकों को कोई असुविधा न हो, इसका खास ख्याल रखा जाएगा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम आनन्द कुमार नायक आदि रहे।