: 2 महीने के बच्चे के अपहरण का प्रयास विफल, आरोपी सरफराज खान गिरफ्तार पुलिस ने दिखाई तत्परता!
Thu, Jul 31, 2025
2 महीने के बच्चे के अपहरण का प्रयास विफल, आरोपी सरफराज खान गिरफ्तार पुलिस ने दिखाई तत्परता!
उत्तर प्रदेश फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में 30 जुलाई 2025 को एक 2 महीने के बच्चे के अपहरण का प्रयास पुलिस ने विफल कर दिया। रश्मी यादव पत्नी राजेन्द्र कुमार ने राधानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सुबह 8:30 बजे के करीब एक व्यक्ति उनके 2 महीने के बेटे आर्यन यादव को घर से उठाकर ले जा रहा था। रश्मी यादव की जेठानी गुड़िया देवी ने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचित किया, और परिवार के सदस्य आरोपी का पीछा करने लगे। पुलिस के पहुंचने तक, रश्मी यादव के नंदोई वीरेन्द्र कुमार यादव भी उनके साथ थे। तलाश के दौरान, सैदाबाग दुर्गा मंदिर के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में आरोपी बच्चे के साथ छिपा हुआ पाया गया। परिवार और पुलिस ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सरफराज खान पुत्र सुल्तान खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से धनतोला, थाना उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल का निवासी है, और वर्तमान में 37/1 रेलवे कॉलोनी, किशनगंज, मलकागंज, उत्तरी दिल्ली में किराए के मकान में रहता था। रश्मी यादव ने बताया कि आरोपी उनके घर के बगल में ही किराए पर रहता था। राधानगर पुलिस ने आरोपी सरफराज खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है!
: पीड़ित की ठगी गई पूरी रकम पुलिस ने कराई वापस
Wed, Jul 30, 2025
पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
उन्नाव। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में उन्नाव पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीडित के नौ हजार रुपये वापस कराया। ठगी गई रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि थाना कोतवाली सदर पुलिस और साइबर थाना टीम द्वारा साइबर सेल की त्वरित कार्यवाही के चलते सदर कोतवाली क्षेत्र के कैथियाना मोहल्ले के रहने वाले आवेदक अतुल के खाते से निकाली गयी धनराशि 9000/- रुपये को आवेदक खातें में वापस कराया गया। 4 जुलाई 2025 को गूगल के माध्यम से आवेदक अतुल के खाते से कुल निकाली गयी धनराशि 9000/- रुपये के सम्बन्ध मे आनलाइन शिकायत की गयी थी।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में साइबर थाना एवं थाना सदर कोतवाली ने साइबर सेल द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए बुधवार यानि 30 जुलाई 2025 को आवेदक के खाते से निकाली गयी धनराशि 9000/- रुपये को आवेदक के खातें में वापस करायी गयी। रकम खाते में वापस आ जाने के बाद आवेदक अतुल ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव, सदर कोतवाली एंव पुलिस साइबर सेल थाना का आभार व्यक्त किया है। इस कार्रवाही में प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक राजेश यादव और महिला आरक्षी सोनिया शर्मा की टीम शामिल रही।
: ससुराल जाते समय बाइक अनियंत्रित होने से ओवरब्रिज से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत!
Tue, Jul 29, 2025
ससुराल जाते समय बाइक अनियंत्रित होने से ओवरब्रिज से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत!
उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बहरामपुर रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक हुसैनगंज का निवासी था और अपने ससुराल थरियांव जा रहा था।
मृतक की पहचान रोशन (28 वर्ष) पुत्र रामभवन, निवासी हुसैनगंज के रूप में हुई है। वह बाइक से अपनी ससुराल शिवबोधन का पुरवा (थरियांव) जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार रोशन तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी उसका वाहन अनियंत्रित हो गया और वह बाइक समेत ब्रिज के नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची थरियांव थाना पुलिस ने युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी तरफ युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया, फिलहाल पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है!