Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रामपुर के व्यापारियों ने की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात मेडिक : रामपुर के व्यापारियों ने की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात मेडिकल कॉलेज का उठाया मुद्दा, आश्वासन ब्यूरो रिपोर्ट,

आसिम अज़ीज़

Tue, Sep 1, 2026
Post views : 94

रामपुर के व्यापारियों ने की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात

मेडिकल कॉलेज का उठाया मुद्दा, आश्वासन

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर।आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने मेडिकल कॉलेज में आ रही भूमि हस्तांतरण की समस्या से अवगत कराया। इस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द भूमि स्थानांतरण की कार्यवाही भी करा दी जाएगी। साथ ही जिला अस्पताल में हो रही समस्याओं के बारे में भी बताया कि पीपीई मोड पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 100 बीघा भूमि ग्राम जगतपुर व ग्राम बेनजीर की अधिग्रहण की कार्यवाही की गई है। कॉलेज स्वीकृत हो चुका है, लेकिन भूमि अधिग्रहण कार्यवाही पूर्ण न होने से मेडिकल कॉलेज पूर्ण रूप से शुरू नहीं हो पा रहा है। मेडिकल कॉलेज शुरू न होने से जनपद रामपुर के समस्त व्यापारी व आम जनता समय से बेहतर इलाज न मिल पाने से परेशान हैं।

इलाज के लिए जनता को मुरादाबाद, बरेली, दिल्ली जाना पड़ता है। इस पूरी भूमि की हस्तानांतरण कार्यवाही में हो रही देरी की पूर्ण जिम्मेदारी भू व्यवस्था एवं भूमि सुधार जनपद रामपुर की है, क्योंकि उपरोक्त हस्तांतरण के संबंध में पूर्व में भी अनेकों बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपर प्रभारी अधिकारी भू व्यवस्था एवं भूमि सुधार को कार्यवाही प्रेषित की जा चुकी है। भूमि हस्तानांतरण में देरी का खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है, जबकि व्यापार मंडल द्वारा लंबे प्रयास के उपरांत स्वीकृत कराई गई।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन