Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: दो बाईकों की भीषण भिड़ंत हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; संकरी सड़क बनी काल!

दो बाईकों की भीषण भिड़ंत हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; संकरी सड़क बनी काल!

  उत्तर प्रदेश बिन्दकी/फतेहपुर : दरअसल फतेहपुर जनपद के खजुहा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत विक्रमपुर गांव के पास बुधवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बसफरा निवासी श्री कृष्ण (पुत्र शिव करन) के रूप में हुई है। श्री कृष्ण अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी विक्रमपुर गांव के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्री कृष्ण ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही खजुहा चौकी पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के संबंध में जाँच शुरू कर दी है।  

सड़क चौड़ीकरण की मांग:

  स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विक्रमपुर क्षेत्र में सड़क अत्यधिक संकरी है, जिसके कारण यह स्थान अक्सर सड़क हादसों का गवाह बनता है। लोगों ने प्रशासन से इस खतरनाक मोड़ और सड़क का चौड़ीकरण कराने तथा आवश्यक सुधार कार्य करने की पुरजोर मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के प्राणघातक हादसों को रोका जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन