Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई RO-ARO की परीक्षा, 10848 परीक्षार्थी होंगे शामिल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Jul 27, 2025
Post views : 92

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️

उन्नाव। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरओ, एआरओ परीक्षा की शुरुआत हो गई। जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्रो पर इसका आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दस हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात है, जो परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरा के निगरानी में हो रही है। दरअसल आज जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर आरओ एआरओ परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को सकुशल और निर्विवाद रूप से संपन्न करने के लिए उन्नाव प्रशासन ने पूरी तरह से एक्टिव मोड में है।

अपर जिलाअधिकरी सुशील कुमार गोंड और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर जाकर तैयारी का जायजा लिया इसके बाद आज सुबह 8:00 बजे इस परीक्षा की शुरुआत हो गई। खुद सीओ सिटी सोनम सिंह परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग कर रही है। इस परीक्षा का आयोजन जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है जिसमें कुल 10848 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न करने के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर तैनात है। परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन संपन्न हो इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रोंपर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिसका एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। खुद जिले के बड़े अफसर भ्रमणशील रहकर सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गोंड ने सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने को कहा गया है। यदि किसी केंद्र पर अभ्यर्थियों या बाहरी व्यक्तियों द्वारा अनुचित गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी दीपक भूकर ने आश्वासन दिया है कि परिक्षा को सफल तरीके से संपन्न कराया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

[video width="848" height="478" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250727-WA0210.mp4"][/video]

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन