Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: खेत के ऊपर से निकली 11 हजार बिजली के तार से चिंगारी ने 9 बीघा गेंहू की फसल को किया राख,फायर कर्मियों ने आग पर पाया काबू!

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Apr 23, 2025
Post views : 86

खेत के ऊपर से निकली 11 हजार बिजली के तार से चिंगारी ने 9 बीघा गेंहू की फसल को किया राख,फायर कर्मियों ने आग पर पाया काबू!

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भीषण गर्मी के बीच आगजनी की घटना भी बढ़ रही है।दो अलग अलग थाना क्षेत्र में 11 हजार बिजली के तार से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई।सूचना पर पहुचे फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया है।   धाता थाना क्षेत्र स्थित खरसेडवा गांव के पास मंगलवार को करीब 11बजे दिन अचानक बिजली की स्पार्किंग से खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने खरसेडवा निवासी कपिल मुनि की एक बीघा खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। हवा की तेज गति के चलते आग ने पास ही स्थित महावीर बेनीपुर गांव के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां करीब दो बीघा खड़ी फसल जलकर खाक हो गई।   मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले हार्वेस्टर से लगभग 20 बीघा गेहूं की कटाई की गई थी, खेतों में बचे अवशेष को पशुओं के लिए भूसा बनाने के लिए छोड़ गया था जो तेज हवा के कारण जलकर राख हो गए। करीब एक घंटे के बाद कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा आग में काबू पाया गया।     वही दूसरी घटना जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव में गेहूं के खेतों में आग लग गई।किसानो की सात बीघा गेहूं की फसल जल करके राख हो गई। जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव मे 11 हजार बिजली के तारो मे स्पार्किंग की वजह से हो जाने की वजह से निकली चिंगारी से किसान नन्दकिशोर के पांच बीघा एवं रंग बहादुर के दो बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी।आग का बिकराल रूप देखकर गाँव कोरवल,रेवरी,बारा गांव के ग्रामीणो ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी की मौक़े पर पहुची।फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।खेत में जली गेंहू की फसल के सूचना पर राजस्व विभाग के कर्मी पहुचे और फसलों के नुकसान का आंकलन करने में लगे है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन