Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: तारीफ के काबिल उन्नाव पुलिस की कार्यशैली, महज़ 24 घंटे में लूटकांड का राजफाश, डॉक्टर कॉलोनी में महिलाओं को बंधक बनाकर की थी लूट

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Sep 10, 2025
Post views : 82

1 लाख 5 हजार रुपये व हथियार बरामद, घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। गंगाघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज़ 24 घंटे में लूट की बड़ी वारदात का पर्दाफाश कर दिया। बुधवार देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों इनामी लुटेरे घायल होकर गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के 1 लाख 5 हजार रुपये नकद, दो तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। तेजतर्रार कार्रवाई से पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और इन्हें पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा था। लूटकांड की गुत्थी सुलझने से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। अधिकारी अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश तेज कर चुके हैं।

चेकिंग के दौरान बदमाशों ने किया फायर

10 सितंबर की रात करीब 7:40 बजे थाना गंगाघाट पुलिस टीम लखापुर गांव के पास त्रिभुवन खेड़ा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल (UP33 BE 7576) पर सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया।

रायबरेली के रहने वाले आरोपी

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रामू पुत्र गुरू प्रसाद (उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी रसूलपुर, थाना बछरावां, जनपद रायबरेली) और राजू पुत्र हफीज (उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी गुटकुशहन फुलेन्डी, थाना बछरावां, जनपद रायबरेली) के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने 9 सितंबर को थाना गंगाघाट क्षेत्र की डॉक्टर कॉलोनी में घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में मुकदमा दर्ज किया गया था और दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, लूट के 1 लाख 5 हजार रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद की। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

[caption id="attachment_11681" align="alignnone" width="720"] अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह[/caption]

अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है और फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन