Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: UP POLICE की भू-माफियाओं से सांठगांठ मामले में, बरेली में थाना प्रभारी सहित 3 सस्पेंड!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Jan 5, 2025
Post views : 199

UP POLICE की भू-माफियाओं से सांठगांठ मामले में, बरेली में थाना प्रभारी सहित 3 सस्पेंड!

  उत्तर प्रदेश बरेली : झुमका सिटी बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बारादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सैटेलाइट, चौकी इंचार्ज राजीव कुमार शर्मा सहित तीन पुलिस कर्मियों को भू-माफियाओं की मदद कर जमीन पर कब्जा करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया वहीं SP सिटी की जांच के बाद चकबंदी विभाग के निलंबित लेखपाल सहित कब्जा करने वालों के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद इलयास ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया था इसमें करोड़ों की बेशकीमती जमीन 2003 में पत्नी के नाम से खरीदी थी खतौनी में भी इस वक्त उसकी पत्नी का ही नाम दर्ज है उनका ही कब्जा भी है आरोप है कि कुछ भू माफिया फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं मामले की जांच पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने की उनकी जांच के आधार पर फर्जी रजिस्ट्री कराकर कब्जा करने के मामले में निलंबित चकबंदी लेखपाल सावन कुमार जायसवाल, अमित कुमार, चंदन खान, अंकित त्रिपाठी, रेणु सहित 30 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया मामले की जांच में पता चला कि फर्जी रजिस्ट्री कराकर कब्जा करने वाले माफिया का सहयोग बारादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार, सैटेलाइट चौकी इंचार्ज राजीव कुमार शर्मा और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जमीन संबंधी प्रकरण में थाना इंचार्ज सहित 3 पुलिसकर्मियों की मिलीभगत सामने आई इसके बाद बरदारी थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार, सैटेलाइट चौकी इंचार्ज राजीव कुमार शर्मा और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया गया सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन