: RK इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का हर्षउल्लास के साथ हुआ आयोजन!
THE LUCKNOW TIMES
Sun, Oct 12, 2025
Post views : 49
RK इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का हर्षउल्लास के साथ हुआ आयोजन!
बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता
कार्यक्रम का शुभारम्भ निदेशक डॉ, अजीत कुमार यादव,नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ,शिवशंकर त्यागी,रजिस्ट्रार थॉमस कुरियन समेत अन्य शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ,सुमित मेहरा ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन में मेहनत, अनुशासन,और टीम भावना के महत्व पर बल दिया।उन्होंने कहा कि फार्मेसी क्षेत्र केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज की स्वास्थय सेवा रीढ़ है।उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान का उपयोग मानव सेवा में करें।कार्यक्रम अन्तर्गत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और
प्रतियोगिताओं ने गणमान्यों का मन मोह लिया।नृत्य गायन और रैंप वॉक जैसी गतिविधियों में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।कार्यक्रम का बहुप्रतीक्षित व रोमांचक क्षण में मिस्टर एवं मिस फ्रेशर की घोषणा निर्णायकों द्वारा अनेक स्तरों पर की गई। प्रतियोगिताओं के आधार पर आदित्य को मिस्टर फ्रेशर और शिवांगी को मिस फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया।इसके साथ ही विकास पाल को मिस्टर फ्रेशर रनर-अप और आयुषी को मिस फ्रेशर रनर-अप घोषित किया गया।सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।आयोजन की संयोजिका मिस प्रिया सिंह रहीं जिनके कुशल संचालन तथा प्रबंधन के चलते कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं व्यवस्थित रहा।संस्थान के प्रमुख संकाय सदस्य प्रोफेसर ओमवीर सिंह,मिस मोनिका लील,सुमित,हर्षदीप,अनिल बाबू,मिस फरहा दीबा,सत्यपाल तथा विशेष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।समारोह के अंत में निदेशक डॉ,अजीत कुमार यादव ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि उनके सर्वांगीण विकास को भी बल मिलता है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों व शिक्षकों और प्रबंधन की उत्साहपूर्ण सहभागिता से आयोजन को और भी यादगार बना दिया।एडमिशन हेड विवेक मिश्रा,डीएमएस डॉक्टर राम मोहन गुप्ता,डॉक्टर धर्मेश यादव, डॉक्टर नवनीत यादव सहित हॉस्पिटल के विभिन्न सदस्यों ने उपस्थित होकर छात्रों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम का समापन भव्य भोज के साथ हुआ।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन