Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर व बाइकों की भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत, कार ने तीन को रौंदा!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jul 24, 2025
Post views : 107

यूपी के फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर व बाइकों की भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत, कार ने तीन को रौंदा!

    उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद : दरअसल उत्तर प्रदेश में रोजाना रफ्तार का कहर अखबार की सुर्खियां बटोरती रहती है, ताजा मामले दो जिलों से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, पहला हादसा फर्रुखाबाद में हुआ, जहां ट्रैक्टर व बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, मिर्जापुर जनपद में रील बनाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंदा दिया, एक की मौत हो गई है, फर्रुखाबाद में गुरुवार को ट्रैक्टर व बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है, सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज लाया गया, जहां गंभीर रूप घायलों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया है,वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है.   मृतक के परिजन मटरू ने बताया कि थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव बढ़ार निवासी अनिल (30), ग्राम बहबलपुर निवासी दाबिर अली (50), आसिफ (23) व रियाज मोहम्मद (25) दो बाइक से फतेहगढ़ जा रहे थे, तभी गांव सवितापुर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ट्राली व दोनों बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची. पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी कायमगंज भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने आसिफ व रियाज मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया. साथ ही गंभीर रूप से घायल अनिल व दाबिर अली को प्रथम उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. वहीं, सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है!   वहीं दूसरा हादसा मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के जमुई बाजार में रील बनाने के चक्कर में एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे बने हैंडपंप को तोड़ते हुए एक मकान में घुस गई, मकान के पास कार्य कर रहे मंगल जायसवाल युवक और दो अन्य को कार ने कुचल दिया. घटना में मंगल की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हो गए. जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है.चुनार एसडीएम राजेश वर्मा ने बताया कि कार मालिक को थाने पर बैठकर कार्रवाई की जा रही है, परिजनों और ग्रामीणों की मांग पर जो भी शासन के स्तर से मुआवजा का हक बनता है उनको दिलाया जाएगा!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन